
सभी सेक्टर पदाधिकारी हर दो घंटे पर एप में करें रिपोर्ट
हिलसा में चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इस्लामपुर विधानसभा की निर्वाची पदाधिकारी रश्मि कुमारी ने सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव के दिन पूरी तैयारी और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेवारी निभाएं। मतदान के दौरान तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए ईवीएम की जांच पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
हिलसा में सेक्टर पदाधिकारियों के साथ डीसीएलआर ने की बैठक चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की, दिये कई निर्देश फोटो : हिलसा02-हिलसा में सेक्टर पदाधिकारी के साथ बैठक करते इस्लामपुर की निर्वाची पदाधिकारी रश्मि कुमारी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। इस्लामपुर विधानसभा में चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को रामबाबू हाई स्कूल में समीक्षा बैठक की गयी। डीसीएलआर सह इस्लामपुर विधानसभा की निर्वाची पदाधिकारी रश्मि कुमार ने सेक्टर पदाधिकारियों को बैठक में कई निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन पूरी तैयारी और सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेवारी निभाएं। मतदान के दौरान सभी सेक्टर पदाधिकारी हर दो घंटे पर एप पर रिपोर्ट अपडेट करें और मोबाइल फोन को पूरी तरह से चार्ज रखें।

उन्होंने कहा कि ईवीएम की जांच और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, ताकि मतदान के दिन कोई तकनीकी बाधा न आए। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं का मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। छह बजे के बाद भी कतार लगी रही तो अधिकारियों को सूचित करें। मतदान के एक दिन पहले शाम को अपने-अपने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करें। मतदान कर्मियों की उपस्थिति के साथ व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करें। बैठक में हिलसा डीएसपी टू कुमार ऋषिराज आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




