पिकअप वाहन से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

नगरनौसा थाना क्षेत्र के भोभी हाई स्कूल के पास एक पिकअप वाहन से कुचलकर 60 वर्षीय महिला शकुंतला देवी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। महिला सड़क किनारे हाई स्कूल की ओर जा रही थी, तभी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पिकअप वाहन से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत

नगरनौसा थाना क्षेत्र के भोभी हाई स्कूल के पास हुआ हादसा नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामघाट-लोहंडा मार्ग में भोभी हाई स्कूल के पास गुरुवार को पिकअप वाहन से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। मृतका गया पासवान की 60 वर्षीया पत्नी शकुंतला देवी है। घटना को अंजाम देकर चालक, पिकअप वाहन को लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला घर से पैदल ही सड़क किनारे हाई स्कूल की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया और भाग निकला। हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए हिलसा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वाहन व चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।