जन्म-जन्म का साथ निभा गयें बुजुर्ग दंपती

Apr 06, 2026 10:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

5 घंटे के अंतराल पर पति-पत्नी का हुआ निधन जन्म-जन्म का साथ निभा गयें बुजुर्ग दंपती जन्म-जन्म का साथ निभा गयें बुजुर्ग दंपती

जन्म-जन्म का साथ निभा गयें बुजुर्ग दंपती

5 घंटे के अंतराल पर पति-पत्नी का हुआ निधन ​बेन, निज संवाददाता। प्रखंड के बभनियावां गांव निवासी बुजुर्ग दंपती जन्म-जन्म का साथ निभा गये। महज पांच घंटे के अंदर पति-पत्नी का निधन हो गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है। महाबोधि कॉलेज के सेवानिवृत्त लिपिक 71 वर्षीय अंबा महतो पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। रविवार की रात लगभग करीब नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। घर में कोहराम मचा ही था कि पति के वियोग में उनकी 70 वर्षीया पत्नी अमिरकी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ी और रात के दो बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया। ​इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया है।

दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।