निजी विद्यालय अभिभावकों से ले रहे मनमानी शुल्क, शिक्षा विभाग हुआ सख्त

Apr 07, 2026 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

बिहार के निजी विद्यालय अभिभावकों से मनमानी शुल्क वसूल रहे हैं। शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि ड्रेस और किताब के नाम पर अनाप शनाप शुल्क नहीं लिया जा सकता। संचालकों के साथ बैठक होगी, जिसमें मनमानी फी वसूली के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी।

निजी विद्यालय अभिभावकों से ले रहे मनमानी शुल्क, शिक्षा विभाग हुआ सख्त

निजी विद्यालय अभिभावकों से ले रहे मनमानी शुल्क, शिक्षा विभाग हुआ सख्त कहा ड्रेस और किताब के नाम पर या पुनः नामांकन के नाम पर नहीं ले सकते अनाप शनाप शुल्क संचालकों के साथ आज होगी बैठक, मनमानी फी वसूली को लेकर तय होगी रणनीति शिक्षा विभाग कार्यालय में तीनों अनुमंडलों के स्कूलों पर बारी बारी से होगा मंथन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। निजी विद्यालय अभिभावकों से मनमानी शुल्क ले रहे हैं। इस पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। संचालकों से कहा है कि ड्रेस और किताब के नाम पर या पुनः नामांकन के नाम पर अभिभावकों को परेशान नहीं कर सकते।

इन्हें किसी खास दुकान से समान खरीदने को बाध्य नहीं कर सकते हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग कार्यालय में बुधवार को निजी विद्यालयों के संचालकों के साथ बैठक होगी। इसमें उनकी मनमानी फी वसूली को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। तीनों अनुमंडलों के स्कूल संचालकों की बारी-बारी से बैठक में इस पर मंथन किया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ मो. शहनवाज ने इसके लिए पत्र जारी कर संचालकों को समय पर बैठक में आने को कहा है। उन्होंने बताया कि बिहारशरीफ अनुमंडल की बैठक 11 बजे से पौने 12 बजे तक, हिलसा अनुमंडल की बैठक 12 बजे से पौने एक बजे तो तो राजगीर अनुमंडल की बैठक एक बजे से पौने दो बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि नए सत्र 2026-27 में नामांकन, पुर्ननामांकन, विकास शुल्क, वार्षिक शुल्क, ड्रेस व अन्य के नाम से मनमानी राशि लिए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके आलोक में यह बैठक होगी। ड्रेस या पुस्तक के लिए अभिभावकों को बाध्य नहीं किया जा सकता है। वे चाहे कहीं से भी इन पुस्तकों को ले सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।