Biharsharif News: शिक्षा और युवाओं का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : शंभू शरण

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: भाजपा के ‘सांसद आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने छठियारा मध्य विद्यालय में ओपन जिम और चारदीवारी के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शिक्षा और युवाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। सांसद ने सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।

Biharsharif News: शिक्षा और युवाओं का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : शंभू शरण

Biharsharif News: शिक्षा और युवाओं का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : शंभू शरण सांसद आपके द्वार कार्यक्रम में छठियारा मध्य विद्यालय पहुंचे राज्यसभा सांसद सांसद निधि से स्कूल में बनेगा ओपन जिम व चारदीवारी, सौंदर्यीकरण भी होगा फोटो 11 शेखपुरा 01- चेवाड़ा के छठियारा मध्य विद्यालय में रविवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।

सांसद आपके द्वार कार्यक्रम

भाजपा के ‘सांसद आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल शनिवार को चेवाड़ा प्रखंड के छठियारा मध्य विद्यालय पहुंचे। यहां उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और फूल-मालाओं से सांसद का भव्य स्वागत किया।

ओपन जिम की स्थापना

सांसद ने कहा कि शिक्षा और युवाओं का विकास करना उनकी प्रतिबद्धता और सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मंच से घोषणा की कि विद्यालय परिसर में सांसद निधि से ओपन जिम की स्थापना कराई जाएगी, ताकि छात्र-छात्राओं के साथ आसपास के युवा भी इसका पूरा लाभ उठा सकें। इसके अलावा, विद्यालय की चारदीवारी का निर्माण, परिसर का सौंदर्यीकरण और अन्य आवश्यक विकास कार्य भी जल्द ही शुरू कराए जाएंगे।

सरकारी योजनाओं का लाभ

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ: सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास में सहयोग करने और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच ने बताया कि जिस मध्य विद्यालय परिसर में समारोह हो रहा है, उसके निर्माण में भी सांसद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष कई स्थानीय समस्याएं रखीं, जिनके शीघ्र समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया। समारोह में सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल समेत अन्य मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

सामान्य प्रश्न

सांसद शंभू शरण पटेल ने किस विद्यालय में कार्यक्रम किया?
सांसद शंभू शरण पटेल ने चेवाड़ा के छठियारा मध्य विद्यालय में कार्यक्रम किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।