ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफहर पैक्स को खरीदना होगा 860 क्विंटल धान

हर पैक्स को खरीदना होगा 860 क्विंटल धान

हर पैक्स को खरीदना होगा 860 क्विंटल धानहर पैक्स को खरीदना होगा 860 क्विंटल धानहर पैक्स को खरीदना होगा 860 क्विंटल धानहर पैक्स को खरीदना होगा 860 क्विंटल...

हर पैक्स को खरीदना होगा 860 क्विंटल धान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफFri, 11 Nov 2022 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

धान खरीदने के लिए 181 पैक्सों का हुआ चयन

फोटो:

डीसीओ: कलेक्ट्रेट में धान खरीद की तैयारी की समीक्षा बैठक करते डीएम शशांक शुंभकर।

बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि।

डीएम शशांक शुभंकर ने शुक्रवार को धान खरीद की तैयारी के लिए समीक्षा बैठक की। 15 नवंबर से खरीद शुरू होना है। धान खरीद के लिए 181 पैक्सों का चयन किया गया है। डीएम ने कहा कि धान खरीद का उद्देश्य लघु एवं सीमांत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाना है। सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को किसानों से लगातार संपर्क में रहने व खरीद के 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भुगतान करने का आदेश दिया गया है। क्रय की रिपोटिंग के दिन ही पेमेंट एडवाईस निर्गत करने का भी निर्देश दिया गया। डीसीओ श्रीन्द्र नारायण ने बताया कि जिले को अभी लक्ष्य नहीं मिला है। फिलहाल हर पैक्स को 860 क्विंटल धान क्रय करने को कहा गया है।

किसानों द्वारा दिए गए धान में किसी प्रकार की कटौती नहीं:

किसानों द्वारा दिए गए धान में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जानी है। किसानों को मिल पर धान भेजने के लिए कोई भी निर्देश-सुझाव नहीं दिया जाना है। किसी भी समिति द्वारा वायदा आधारित कारोबार नहीं किया जायगा। अनिबंधित किसानों-बिचौलियों से धान खरीद नहीं की जाएगी। साथ ही किसानों को अनावश्यक क्रय केंद्र पर परेशान नही किया जाएगा। अनुश्रवण के लिए क्रय केन्द्रों पर किसान सलाहकारों की प्रतिनियुक्ति करने का आदेश दिया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें