Biharsharif News: ई रिक्शा पलटने से पांच यात्री घायल
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Biharsharif News: शेखपुरा के घाटकुसुम्भा रोड पर एक ई रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जब एक बालक को बचाने की कोशिश की गई। इस हादसे में कमासी गांव के पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग कर्मा पूजा के लिए गंगा स्नान करने जा रहे थे।

Biharsharif News: ई रिक्शा पलटने से पांच यात्री घायल शेखपुरा/घाटकुसुंभा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - घाटकुसुम्भा रोड में पानापुर गांव के समीप एक बालक को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। हादसे में ई रिक्शा पर सवार पांच लोग घायल हो गये है। घायलों में कमासी गांव के ललन पासवान, रानी देवी, नीतु देवी, सरस्वती देवी व संदीप कुमार हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि सभी लोग कर्मा पूजा को लेकर गंगा स्नान करने ई रिक्शा से बड़हिया जा रहे थे। तभी, पुरैना गांव के समीप हादसा हुआ।
(शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)


