दुर्गा पूजा समिति ने थानाध्यक्ष विकास को मोमेंटो देकर किया सम्मानित
दुर्गा पूजा समिति ने थानाध्यक्ष विकास को मोमेंटो देकर किया सम्मानित दुर्गा पूजा समिति ने थानाध्यक्ष विकास को मोमेंटो देकर किया सम्मानितदुर्गा पूजा समिति ने थानाध्यक्ष विकास को मोमेंटो देकर किया...

दुर्गा पूजा समिति ने थानाध्यक्ष विकास को मोमेंटो देकर किया सम्मानित शांतिपूर्ण मेला संपन्न कराने को लेकर हुए पुरस्कृत लोगों ने भेंट की मां दुर्गा की प्रतिमा व अंगवस्त्र फोटो : सरमेरा मेडल : सरमेरा में शनिवार को थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव को सम्मानित करते दुर्गा पूजा समिति के सचिव शरत कुमार गौतम व अन्य। सरमेरा, निज संवाददाता। बाजार में शनिवार को थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव को सरमेरा दुर्गा पूजा समिति के सचिव शरत कुमार गौतम व प्रतिनिधियों ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। दशहरा में शांतिपूर्ण तरीके से मेला संपन्न कराने को लेकर उन्हें समिति ने पुरस्कृत किया है। लोगों ने उन्हें मां दुर्गा की प्रतिम, मोमेंटो व अंगवस्त्र दिया। सचिव श्री गौतम ने कहा कि समिति की तरफ से पहली बार इस तरह से थानाध्यक्ष को सम्मानित किया गया है। उन्होंने शांतिपूर्ण सहयोग के लिए लोगों को भी बधाई दी है। थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने कहा कि अमन शांति से दुर्गा पूजा व मेला संपन्न कराने में आम लोगों का काफी सहयोग मिला। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। आगे भी इसी तरह से भाईचारा के बीच अन्य पर्व मनाने की अपील की। कहा प्रशासनिक स्तर पर हर तरह की मदद थानास्तर से मुहैया करायी जाएगी। शांति रहेगी तब विकास की रफ्तार भी तेज होगी। स्वागत समारोह में दुर्गा पूजा समिति के वरीय सदस्य रणजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह, सच्चिदानंद प्रसाद सिंह, सर्वेश कुमार उर्फ चुन्नू बाबू, निर्भय कुमार सिंह, रमेश कुमार टुना, मनीष कुमार, शैलेंद्र कुमार, कौशलेंद्र कुमार व अन्य शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


