डीएसपी ने अनुसंधान में तेजी लाने का दिया निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

नूरसराय, निज प्रतिनिधि। डीएसपी ने अनुसंधान में तेजी लाने का दिया निर्देश डीएसपी ने अनुसंधान में तेजी लाने का दिया निर्देश

डीएसपी ने अनुसंधान में तेजी लाने का दिया निर्देश

नूरसराय, निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाना में सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज के साथ नूरसराय, हरनौत, चेरो, तेलमर, भागन बिगहा, कल्याण बिगहा, वेना व रहुई के थानाध्यक्ष शामिल हुए। डीएसपी ने कांडों में अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया। अपराधी की गिरफ्तारी, शराब माफिया, कारोबारी व पियक्कड़ों, सूखा नशा के कारोबारी व नशेड़ी को भी चिन्हित कर गिरफ्तार का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने व लगातार मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने को कहा। (नूरसराय से पुतुल सिंह)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।