नाला हुआ जाम, नहीं निकल रहा मोहल्ले का गंदा पानी

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

एकंगरसराय के केशोपुर गांव में दबंगों द्वारा गैरमजरुआ जमीन पर अतिक्रमण के कारण नाला जाम हो गया है। महीनों से गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने जलनिकासी की मांग की है।

नाला हुआ जाम, नहीं निकल रहा मोहल्ले का गंदा पानी

नाला हुआ जाम, नहीं निकल रहा मोहल्ले का गंदा पानी एकंगरसराय के केशोपुर गांव के लोग जी रहे नारकीय जीवन अतिक्रमण हटा जलनिकासी करवाने की मांग फोटो: नाला जाम : एकंगरसराय प्रखंड के केशोपुर में जाम नाले के कारण गली का हाल। एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के केशोपुर गांव में कुछ दबंगों ने गैरमजरुआ जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे नाला जाम हो गया है। महीनों से नाला जाम रहने के कारण गंदे पानी से निकल रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इतना ही नहीं, सरकारी जमीन से सटे पुल का गेट भी बंद कर दिया गया है।

नाला जाम रहने से गंदा पानी, गली व सड़क पर फैल रहा है। इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीण रवींद्र कुमार अकेला, रामचन्द्र प्रसाद, समीर कुमार, सुजीत कुमार, देवशरण प्रसाद, सीता देवी, विद्या देवी व अन्य ने सीओ को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर अविलंब जलनिकासी की व्यवस्था करवाने की गुहार लगायी है। वार्ड नम्बर सात और 10 के लोगों ने इसे अतिक्रमणमुक्त करा बंद पुल व नाला को खुलवाने की मांग की है। (एकंगरसराय से अशोक कुमार पांडेय)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।