Biharsharif News: डीएचओ डा रमेश को दी गई विदाई, पटना में मिली नई जिम्मेदारी
Biharsharif News: नालंदा के जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार का पटना तबादला हो गया है। विदाई समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। उनकी जगह वैशाली की अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी को नालंदा का नया डीएचओ बनाया गया है। डॉ. रमेश अब सहायक निदेशक (पशुपालन सूचना एवं प्रसार) के पद पर काम करेंगे।

Biharsharif News: डीएचओ डा रमेश को दी गई विदाई, पटना में मिली नई जिम्मेदारी
नई जिम्मेदारी
राज्य मुख्यालय में सहायक निदेशक (सूचना एवं प्रसार) का संभालेंगे जिम्मा वैशाली की अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी बनीं नालंदा की नई डीएचओ फोटो: पशुपालन: जिला पशुपालन कार्यालय में बुधवार को डॉ. रमेश कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते डॉ. संजीव कुमार। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नालंदा के जिला पशुपालन पदाधिकारी (डीएचओ) डॉ. रमेश कुमार का पटना तबादला हो गया है। बुधवार को जिला पशुपालन कार्यालय में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वहीं, उनकी जगह वैशाली की अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी को नालंदा का नया जिला पशुपालन पदाधिकारी बनाया गया है। वे जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगी। डॉ. रमेश को राज्य मुख्यालय (पटना) में सहायक निदेशक (पशुपालन सूचना एवं प्रसार) के पद पर नई और अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब वे राज्य स्तर पर डेयरी, मत्स्य और पशुपालन विभाग से जुड़ी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और सूचना तंत्र का कामकाज देखेंगे। विदाई समारोह के दौरान जिले के पशु चिकित्सकों और कर्मियों ने डॉ. रमेश को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की प्रशंसा की। सहकर्मियों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में जिले में पशुपालन से जुड़ी योजनाओं का धरातल पर बेहतर क्रियान्वयन हुआ। मौके पर हिलसा के अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सुबोध कुमार सक्सेना आदि मौजूद थे।


