अस्थावां: छठी बार विधायक बने डॉ. जितेंद्र ने ली शपथ

Dec 01, 2025 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

अस्थावां: डॉ. जितेंद्र कुमार ने छठी बार विधायक के रूप में शपथ ली। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संरक्षण में विकास की गति तेज करने का वादा किया। युवाओं, महिलाओं और किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात की और जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

अस्थावां: छठी बार विधायक बने डॉ. जितेंद्र ने ली शपथ

अस्थावां: छठी बार विधायक बने डॉ. जितेंद्र ने ली शपथ नीतीश कुमार के संरक्षण में विकास की गति तेज करने का किया वादा युवाओं, महिलाओं और किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता देने की कही बात फोटो: जितेंद्र एमएलए: पटना विधानसभा में सोमवार को सदस्यता की शपथ लेते अस्थावां विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। अस्थावां विधानसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट पर लगातार छठी बार जीत दर्ज कर इतिहास रचने वाले डॉ. जितेंद्र कुमार ने सोमवार को पटना में विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने अस्थावां के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें देव-तुल्य बताया और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अपनी इस जीत का श्रेय विशेष रूप से क्षेत्र के युवाओं और जनता के विश्वास को दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संरक्षण और मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। सदन में मजबूती से रखूंगा बात: उनकी प्राथमिकता अस्थावां की जनता की आवाज को सदन में बुलंदी के साथ रखना होगा। उन्होंने वादा किया कि वे युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कहा कि जनता की समस्याओं का निष्पादन और निराकरण ही मेरा मुख्य ध्येय है। सदन में अस्थावां की आवाज गूंजेगी और हम सुनिश्चित करेंगे कि हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।