Dr Avinash Tiranga Takes Oath as Bihar President of Japan s Renowned Organization Bharat Reiyukai डॉ. अविनाश तिरंगा बने भारत रेयूकाई के प्रदेश अध्यक्ष, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsDr Avinash Tiranga Takes Oath as Bihar President of Japan s Renowned Organization Bharat Reiyukai

डॉ. अविनाश तिरंगा बने भारत रेयूकाई के प्रदेश अध्यक्ष

राजगीर, निज संवाददाता। डॉ. अविनाश तिरंगा बने भारत रेयूकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अविनाश तिरंगा बने भारत रेयूकाई के प्रदेश अध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 27 July 2025 10:33 PM
share Share
Follow Us on
डॉ. अविनाश तिरंगा बने भारत रेयूकाई के प्रदेश अध्यक्ष

राजगीर, निज संवाददाता। जापान की विश्वविख्यात संस्था भारत रेयूकाई के बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा ने रविवार को राजगीर में आयोजित स्टेट प्रेसिडेंट मीट प्रोग्राम के दौरान पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार एवं संचालन बिहार पुलिस आकादमी की एएसपी कामिनी बाला ने किया। इनकी उपस्थिति में डॉ. अविनाश ने बिहारवासियों के नाम एक भावुक संदेश भी जारी किया। उन्होंने कहा कि यह केवल पद नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारत रेयूकाई एक ऐसा संगठन है, जो शांति, करुणा और आध्यात्मिक जागरण के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का संदेश देता है।

उनकी नियुक्ति से संगठन को बिहार में नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर मनोज कुमार, शालिग्राम, दिलीप कुमार पटेल, विणा पटेल, अनिल कुमार विद्रोही, सुनील कुमार गुप्ता, अमन कुमार, विनोद कुमार, नवीन कुमार, विभूति सिंह, अशोक कुमार दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।