Biharsharif News: सड़क पर अचानक कुत्ता के आने से पलटा टोटो, 4 महिलाएं गंभीर

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: सड़क पर अचानक कुत्ता के आने से टोटो पलटा, चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं। सभी महिलाएं खेतों से लौट रही थीं और उनकी पहचान अम्बारी गांव की निकी देवी, कारी देवी, धर्मशीला देवी और शीला देवी के रूप में हुई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Biharsharif News: सड़क पर अचानक कुत्ता के आने से पलटा टोटो, 4 महिलाएं गंभीर

Biharsharif News: सड़क पर अचानक कुत्ता के आने से पलटा टोटो, 4 महिलाएं गंभीर महेश स्थान के पास हुआ हादसा, घायल महिलाएं अम्बारी की रहने वाली प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को भेजा गया पावापुरी मेडिकल कॉलेज शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के महेश स्थान के पास शनिवार को सड़क पर अचानक एक कुत्ता के आ जाने से एक तेज रफ्तार टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टोटो पर सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी महिलाएं खेतों में धान की रोपनी करने के बाद वापस अपने गांव लौट रही थीं।

घायलों की पहचान

घायलों की पहचान अम्बारी गांव निवासी निकी देवी, कारी देवी, धर्मशीला देवी और शीला देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए शेखोपुरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां, मौजूद चिकित्सकों ने महिलाओं का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को पावापुरी रेफर कर दिया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन की। एएसआई जय कुमार यादव ने बताया कि कुत्ते को बचाने के क्रम में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण हादसा हुआ। (शेखोपुरसराय से राज कमल)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दुर्घटना कब हुई थी?
दुर्घटना शनिवार को महेश स्थान के पास हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: सड़क पर अचानक कुत्ता के आने से पलटा टोटो, 4 महिलाएं गंभीर