Biharsharif News: डीएम ने जिले के 48 कर्मियों को किया इघर से उधर

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: डीएम शेखर आनंद ने जिले के 48 सरकारी कर्मियों का तबादला किया है, जिसमें 18 लिपिक शामिल हैं। अन्य स्थानांतरण में 10 कार्यपालक सहायक, 3 जनसेवक, 4 डेटा इंट्री ऑपरेटर और 10 पीआरएस शामिल हैं। ये तबादले विभिन्न कार्यालयों में किए गए हैं।

Biharsharif News: डीएम ने जिले के 48 कर्मियों को किया इघर से उधर

Biharsharif News: डीएम ने जिले के 48 कर्मियों को किया इघर से उधर सबसे अधिक 18 लिपिकों का किया गया तबादला शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। तबादलों के इस मौसम में डीएम शेखर आनन्द ने भी थोक भाव में सरकारी कर्मियों का तबादला किया है। लंबे समय से एक ही जगह जमे चार दर्जन सरकारी कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। तबादलों की फेहरिस्त में सबसे अधिक 18 लिपिकों को बदला गया है। इसके अलावा 10 कार्यपालक सहायक, तीन जनसेवक, चार डाटा इंट्री ऑपरेटर, 10 पीआरएस और तीन ग्रामीण सहायकों को इधर से उधर किया गया है। जिला परिवहन कार्यालय के लिपिक उपेंद्र कुमार को बरबीघा अंचल कार्यालय का लिपिक बनाया गया है।

इसके अलावा संजय कुमार को जिला भू-अर्जन कार्यालय में, कुमारी अन्नु प्रभा को अनुमंडल कार्यालय में, प्रसेनजित कुमार को प्रखंड कार्यालय शेखोपुरसराय और शभु कुमार प्रियदर्शी को प्रखंड कार्यालय चेवाड़ा भेजा गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।