जिले के 7 सौ पीएनजी धारकों का एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक

Apr 06, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

शेखपुरा में 700 पीएनजी धारकों का एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक कर दिया गया है। डीएम शेखर आनंद ने बताया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से पीएनजी का कनेक्शन लेने की अपील की है। वर्तमान में 1953 घरों में पीएनजी कनेक्शन है, लेकिन कंपनी को अधिक कनेक्शन देने के लिए कहा गया है।

जिले के 7 सौ पीएनजी धारकों का एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक

जिले के 7 सौ पीएनजी धारकों का एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक डीएम ने की लोगों से पीएनजी का कनेक्शन लेने की अपील शेखपुरा व बरबीघा के 1953 घरों तक पहुंच रही पीएनजी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सात सौ पीएनजी के कनेक्शनधारियों का एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक कर दिया गया है। अब ऐसे लोगों को एलपीजी का सिलेंडर नहीं मिलेगा। डीएम शेखर आनंद ने बताया कि पश्चिमी एशिया संकट के बाद भी जिले में रसोई गैस व पेट्रोलियम पदार्थो की कोई कमी नहीं है। पीएनजी की पाइपलाइन शेखपुरा और बरबीघा में बिछी हुई है। दोनों शहर के लोगों से पीएनजी का कनेक्शन लेने की अपील की गयी है।

उन्होंने कहा कि अभी जिले में 1953 घरों में पीएनजी का कनेक्शन है। कंपनी को अधिक से अधिक घरों में पीएनजी का कनेक्शन देने को कहा गया है। अभी कंपनी के पास मैन पावर की कमी है। इस वजह से 15 से 20 नये घरों में कनेक्शन दिये गये हैं। साथ ही 141 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जिनके यहां गैस का मल्टीपल कनेक्शन है। ऐसे लोगों को भी एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने को कहा गया है। डीएम ने बताया कि गठित धावा दल लगातार होटल व अन्य जगहों पर छापेमारी कर रहा है। अबतक तीन दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।