19 से हर पंचायत में सहयोग शिविर, समस्याओं का होगा निराकरण

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

19 मई से सभी पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। डीएम शेखर आनंद ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिए। बैठक में पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा गया। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

19 से हर पंचायत में सहयोग शिविर, समस्याओं का होगा निराकरण

19 से हर पंचायत में सहयोग शिविर, समस्याओं का होगा निराकरण बैठक से गायब रहने वाले पीएचईडी के एग्जीक्यूटि इंजीनियर से शोकॉज डीएम ने समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश फोटो 4मनोज01: कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक करते डीएम शेखर आनंद व अन्य अधिकारी। शेखपुरा, निज संवाददाता। सरकारी दफ्तरों में लालफीताशाही और आम जनता के काम में लेटलतीफी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक करते हुए डीएम शेखर आनंद ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 19 मई से जिले की सभी पंचायतों में सहयोग शिविर लगाने की घोषणा की।

सहयोग शिविर का आयोजन

वहीं, बैठक से बिना पूर्व सूचना के गायब रहने पर पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण पूछा गया। डीएम ने आम जनता को राहत देते हुए बताया कि 19 मई से सभी पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पंचायत सरकार भवनों में पहले से ही लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे, ताकि शिविर वाले दिन उनका ऑन-द-स्पॉट निपटारा हो सके।

सरकारी कार्यालयों में सुधार

सबका सम्मान, जीवन आसान: सरकारी कार्यालयों में अपनी फरियाद लेकर आने वाले लोगों के लिए सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम लागू किया गया है। डीएम ने निर्देश दिया कि हर सोमवार और शुक्रवार को सभी कार्यालयों में आमजनों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय और बैठने की मुकम्मल व्यवस्था होनी चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में लाएं तेजी: डीएम ने आईसीडीएस और मनरेगा के समन्वय से आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को इसकी अद्यतन रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। वहीं, भूमि सुधार उप समाहर्ता को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी दी गई है।

चापाकलों की मरम्मत

चापाकलों की कराएं मरम्मत, बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा: गर्मी के तल्ख मिजाज को देखते हुए पीएचईडी को जिले के सभी खराब चापाकलों की सूची तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि समय रहते उनकी मरम्मत हो सके। इसके अलावा, राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नीलाम पत्रवाद (सर्टिफिकेट केस) के तहत सप्ताह में दो दिन सुनवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर एडीएम लखींद्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार आदि मौजूद थे.

सामान्य प्रश्न

सहयोग शिविर कब से शुरू होंगे?
19 मई से सभी पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।