Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsDM Addresses Public Issues 15 Applications Resolved in Sheikhpura
जनसंवाद कार्यक्रम में डीएम ने किया समस्याओं का निदान

जनसंवाद कार्यक्रम में डीएम ने किया समस्याओं का निदान

संक्षेप:

डीएम शेखर आनंद ने सोमवार को जन संवाद कार्यक्रम में 15 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, शस्त्र अनुज्ञप्ति, जमाबंदी, अवैध कब्जे, सड़क निर्माण, नाली निकासी, खराब सोलर लाइट, धान खरीद और बिजली बिल जैसी शिकायतें आईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिए।

Feb 09, 2026 10:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

जनसंवाद कार्यक्रम में डीएम ने किया समस्याओं का निदान शेखपुरा, निज सम्वाददाता। डीएम शेखर आनंद ने सोमवार को अपने कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान 15 अलग-अलग विभागों से संबंधित 15 आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना। संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। भूमि विवाद, शस्त्र अनुज्ञप्ति, जमाबंदी, खसरा संख्या में सुधार, जमीन पर अवैध कब्जे, रैयती जमीन पर सड़क निर्माण, नाली निकासी की समस्या, खराब सोलर स्ट्रीट लाइट, धान खरीद, बिजली बिल गड़बड़ी आदि की शिकायतें आयीं। डीएम ने प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने का आदेश संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को दिया है। ताकि, लोगों को उचित न्याय मिल सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें