Biharsharif News: जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

Biharsharif News: विजेताओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

Biharsharif News: जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

Biharsharif News: विजेताओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तीन दिवसीय जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को दीपनगर स्टेडियम में किया गया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ी छह अक्टूबर से होने वाले प्रमंडलस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खेलों में जिले के 4000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्वेता कुमारी समापन समारोह में शामिल हुईं और विजेताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रगान व धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। लचर रही व्यवस्था : खेल आयोजन में खिलाड़ियों व शिक्षकों ने लचर आयोजन की शिकायत की।

खिलाड़ियों ने कहा कि उनके बैठने व अभ्यास करने की व्यवस्था नहीं थी। पानी के लिए भी काफी मेहनत करनी पड़ी। आयोजन से पहले मैदान को ठीक ढंग से तैयार नहीं किया गया था। इस वजह से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पायें। लचर व्यवस्था का आलम यह था कि समापन के कई घंटे बाद तक मिडिया को विजेताओं की सूची भी उपलब्ध नहीं करायी जा सकी। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग व खेल विभाग एक दूसरे पर टालने में लगे रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन