अब एप से किराया जमा करेंगे जिला परिषद के दुकानदार
पेज तीन लीड : जिला परिषद: अब एप्प से किराया जमा कर सकेंगे किराया दुकानदार जिला परिषद: अब एप्प से किराया जमा कर सकेंगे किराया दुकानदार

अब एप से किराया जमा करेंगे जिला परिषद के दुकानदार एचडीएफसी बैंक के सहयोग से तैयार किया गया एप, बोर्ड से मिली स्वीकृति आठ माह के बाद हुई जिला परिषद बोर्ड की बैठक, 10 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत फोटो: तनुजा कुमारी-जिला परिषद बोर्ड की बैठक में शनिवार को अध्यक्ष तनुजा कुमारी, डीडीसी शुभम कुमार, उपाध्यक्ष नरोत्तम व अन्य। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। आठ माह के अंतराल के बाद शनिवार को जिला परिषद बोर्ड की बैठक अध्यक्ष तनुजा कुमारी की अध्यक्षता, डीडीसी शुभम कुमार व उपाध्यक्ष नरोत्तम की उपस्थिति में हुई। बैठक 12 बजे से शुरू होकर 3.30 बजे तक चली। खास बात यह रही कि अब एप से जिला परिषद दुकानों का किराया जमा होगा।
एचडीएफसी बैंक के सहयोग से एप तैयार किया गया है। एप से किराया जमा होने से जिला परिषद की आय में बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही दुकानदारों को भी सहूलियत होगी। जिला परिषद बोर्ड की बैठक में यह नई पहल की गयी। इसमें पहले से तय एजेंडों के स्थान पर सदस्यों की सहमति से विकास कार्यों पर चर्चा हुई। पूर्ण हो चुकी योजनाओं के भुगतान की स्वीकृति दी गयी। कार्यालय की व्यवस्था बेहतर करने के लिए कई निर्णय लिये गये। कम्प्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर व टेबुल के क्रय की अनुमति दी गयी। साथ ही दो कम्प्यूटर ऑपरेटर, एक अमीन की बहाली किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। यह भी निर्णय लिया गया कि जिला परिषद के कार्यालय में चहारदीवारी व एक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। डाकबंगला की भूमि पर होगी मिट्टी भराई : बिहारशरीफ डाकबंगला की शेष भूमि पर मिट्टी भराई व दीवार निर्माण, स्टाफ क्वार्टर व अध्यक्ष आवास में स्टाफ क्वार्टर निर्माण की भी सहमति प्रदान की गयी। इस मौके पर एसीएस तरूण प्रसाद, एलईओ कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार, सदस्य विपिन कुमार, उदयनंदन, कमलेश, निरंजन, अशोक कुमार, नूतन देवी, प्रीति देवी, जूली कुमारी, पंकज कुमार आदि मौजूद थे। 10 करोड़ रुपये से होगा क्षेत्र का विकास : जिला परिषद क्षेत्र के विकास के लिए पहले से मौजूद 10 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति दी गयी। उक्त सभी योजनाओं पर जल्द काम कराये जायेंगे। क्षेत्र विकास के लिए निर्धारित राशि की योजनाओं की जानकारी की मांग की गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



