Biharsharif News: जिला विधिज्ञ संघ चुनाव : दूसरे दिन 21 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव में दूसरे दिन 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। गणना के लिए न्यायालय परिसर में हलचल बढ़ गई। अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष और अन्य पदों के लिए नामांकन किया गया, जिसमें नाला बेगम और चंद्रमौली यादव जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। अंतिम नामांकन तिथि 13 जुलाई है।

Biharsharif News: जिला विधिज्ञ संघ चुनाव : दूसरे दिन 21 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Biharsharif News: जिला विधिज्ञ संघ चुनाव : दूसरे दिन 21 प्रत्याशियों ने किया नामांकन अध्यक्ष, महासचिव सहित विभिन्न पदों के लिए दाखिल किए गए पर्चे 13 तक होगा नामांकन, रसीद कटाने के लिए अभ्यर्थियों की जुटी रही भीड़ शेखपुरा, निज संवाददाता। जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन को लेकर न्यायालय परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा और रसीद (एनआर) कटाने के लिए वकीलों की भीड़ जुटी रही। निर्वाचन पदाधिकारी कृष्णा तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के चंद्रमौली यादव व सुशील कुमार, महासचिव पद के लिए विपिन कुमार, उपाध्यक्ष के नायला बेगम व वीरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव के लिए शांति कुमारी, मनोज कुमार मन्नू व नागेश्वर प्रसाद, सहायक सचिव के लिए पंकज कुमार, आलमबुसा सिन्हा, अनंत कुमार व मंटू कुमार, अंकेक्षक के लिए बसंत पांडेय, कोषाध्यक्ष के उपेंद्र कुमार ने नामांकन कराया।

इसी तरह, कार्यकारिणी सदस्य के लिए ओमप्रकाश सिंह, गौरव कुमार, सैयद शहजादा अरसलान, रामसंजीवन, सदन सिन्हा, राजेश कुमार और पंकज यादव ने पर्चा भरा। आरओ ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित है। (शेखपुरा से मनोज कुमार मन्नू)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।