मनमानी : 5 फीट की जगह 3 फीट का बनाया जा रहा चैंबर
मनमानी : 5 फीट की जगह 3 फीट का बनाया जा रहा चैंबरमनमानी : 5 फीट की जगह 3 फीट का बनाया जा रहा चैंबरमनमानी : 5 फीट की जगह 3 फीट का बनाया जा रहा चैंबर

मनमानी : 5 फीट की जगह 3 फीट का बनाया जा रहा चैंबर वार्ड 7 में 89 लाख से बनाया जा रहा अंडरग्राउंड नाला व हो रही पीसीसी ढलाई हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र के तेजी से हो रहा विकास कार्यपालक पदाधिकारी ने जांच का दिया आदेश फोटो : हरनौत नाला : हरनौत वार्ड सात में निर्माणाधीन नाला। हरनौत, निज संवाददाता। नगर पंचायत का चौमुखी विकास हो रहा है। बुडको द्वारा वार्ड नंबर सात सद्भावना नगर बस्ती कॉलोनी में 89.50 लाख से अंडरग्राउंड नाला एवं पीसीसी ढलाई का काम कराया जा रहा है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए जगह-जगह चैंबर बनाया जा रहा है।
नियम के अनुसार चेंबर में सवा पांच फीट का छड़ देना था। लेकिन कुछ चेंबर गलत तरीके से बनाया गया है। इसकी सूचना मिलते ही नगर पंचायत के उपमुख पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह सोमवार को कार्य स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। श्री सुरेश सिंह ने बताया कि बुडको एजेंसी द्वारा सद्भावना नगर मोहल्ले में सोनू कुमार के घर से लेकर कल्याण बिगहा स्टेशन रोड तक अंडरग्राउंड नाला एवं पीसीसी ढलाई करायी जा रही है। सवा पांच की जगह मात्र तीन फीट का चैंबर बना दिया गया है। ईंट वाला चैंबर को तोड़कर कर छड़ देकर पांच फीट का चैंबर बनाने को कहा गया है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी सौरव सुमन ने बताया कि इसकी जांच करायी जाएगी। मानक के अनुसार गली व नाली बनायी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




