प्रतिपूर्ति राशि न देने वाले 5 डीईओ पर कार्रवाई की अनुशंसा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफबिहारशरीफ में गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए निजी स्कूलों को दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान न करने पर पांच डीईओ के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर ने नालंदा, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और पटना के डीईओ पर कार्रवाई की बात कही है।

बिहारशरीफ। गरीब बच्चों को पढ़ाने के एवज में निजी स्कूलों को दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान न करना पांच डीईओ को महंगा पड़ा। मंगलवार को समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्दर ने नालंदा, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर व पटना के डीईओ पर अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है। एसीएस ने बताया कि इन जिलों के 484 स्कूलों का जांच प्रतिवेदन भी जमा नहीं कराया गया है। (आशुतोष)
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


