Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsDirty Drain Water Floods Road in Govindpur 2000 Residents Affected

परेशानी : सड़क पर बह रहा नाला का गंदा पानी, 2 हजार आबादी प्रभावित

परेशानी : सड़क पर बह रहा नाला का गंदा पानी, 2 हजार आबादी प्रभावित परेशानी : सड़क पर बह रहा नाला का गंदा पानी, 2 हजार आबादी प्रभावितपरेशानी : सड़क पर बह रहा नाला का गंदा पानी, 2 हजार आबादी प्रभावितपरेशानी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफThu, 24 July 2025 10:06 PM
share Share
Follow Us on
परेशानी : सड़क पर बह रहा नाला का गंदा पानी, 2 हजार आबादी प्रभावित

परेशानी : सड़क पर बह रहा नाला का गंदा पानी, 2 हजार आबादी प्रभावित गंदे पानी से होकर आने जाने को लोग बाध्य ग्रामीणों ने अधिकारियों से लगायी है गुहार, अब तक नहीं हुआ समाधान गोविन्दपुर के लोग गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका से भयभीत फोटो : बिंद पानी : बिंद प्रखंड के गोविन्दपुर गांव के मुख्य सड़क पर बह रहा नाला का गंदा पानी। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड के गोविंदपुर में कई माह से सड़क पर ही नाला का गंदा पानी बह रहा है। इससे वहां की दो हजार आबादी प्रभावित है। लोग गंदे पानी से होकर आने जाने को बाध्य हैं।

यहां के ग्रामीणों ने अधिकारियों से गुहार लगायी है। लेकिन, अब तक इसका समाधान नहीं हुआ है। गोविन्दपुर के लोग गांव में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका से भयभीत हैं। नाला के गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नही रहने से सड़क पर सालोंभर पानी जमा रहता है। नाला के बजबजाती गंदे पानी से होकर ग्रामीण आ जा रहे हैं। इससे गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र भी सड़क किनारे : सड़क के किनारे ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र है। रोजाना दर्जनों बच्चे नाले का गंदा पानी से हो कर विद्यालय व आंगनबाड़ी पढ़ाई करने आते है। बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। यह स्थिति सिर्फ बरसात में ही नहीं, बल्कि साल के 12 महीनों रहती है। ग्रामीण गजाधर कुमार, चन्दन यादव, अश्वनी कुमार, रवि कुमार, राज बल्लभ यादव, सतेंद्र यादव, विनोद यादव, गोलू कुमार, किरण देवी, राजीव कुमार, नॉलेज यादव, प्रतिमा देवी, किरण देवी, अनिता देवी, लालिया देवी, सुनीता देवी, सविता देवी, किरण देवी, विभा देवी, सतेंद्र कुमार व अन्य ने कहा कि गांव के लोग नारकीय जीवन जी रहे हैं। इस गंदे पानी से निकलते दुर्गंध से लोग परेशान हैं। प्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक समस्या के निदान के लिए गुहार लगाई है। बाबजूद आजतक समस्या का समाधान नहीं हो सका। विभागीय अधिकारी सबकुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। क्या कहते हैं अधिकारी : स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बात कर जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। जफरूद्दीन, प्रखंड विकास पदाधिकारी