तय समय पर पूरा होगा डायनासोर पार्क का निर्माण: डॉ गोपाल सिंह
राजगीर में डायनासोर पार्क का निर्माण तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक डॉ. गोपाल सिंह ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने जू सफारी और अन्य ईको-टूरिज्म स्थलों का निरीक्षण किया और ग्राउंड स्टाफ की मेहनत की सराहना की।

तय समय पर पूरा होगा डायनासोर पार्क का निर्माण: डॉ गोपाल सिंह नेचर सफारी में क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक ने की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश बेहतर काम करने वाले डीएफओ, रेंजर और वनरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित जू सफारी और पर्यटन स्थलों का अधिकारियों ने लिया जायजा, ग्राउंड स्टाफ की थपथपाई पीठ बोले अधिकारी- फील्ड स्टाफ की मेहनत से ही पर्यटकों की पहली पसंद बना है राजगीर फोटो: वन कर्मी: राजगीर नेचर सफारी में शनिवार को वनकर्मी को सम्मानित करते क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक डॉ. गोपाल सिंह। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। राजगीर आने वाले पर्यटकों को जल्द डायनासोर पार्क का रोमांच देखने को मिलेगा।
शनिवार को नेचर सफारी में आयोजित वन अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक में क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक डॉ. गोपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि डायनासोर पार्क का निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी और गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जू सफारी, नेचर सफारी और अन्य ईको-टूरिज्म स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राजगीर को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने में उन मैदानी अधिकारियों और कर्मियों का बड़ा योगदान है। जो दिन-रात धरातल पर पसीना बहाते हैं। फील्ड स्टाफ का बढ़ाया हौसला: अधिकारियों ने ग्राउंड स्टाफ से सीधा संवाद किया। जू सफारी के निदेशक रामसुंदर एम. और नालंदा डीएफओ राजकुमार एम. के नेतृत्व की सराहना करते हुए डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि बेहतर प्रबंधन का ही नतीजा है कि राजगीर आज पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। पटना प्रक्षेत्र के वन संरक्षक एस. सुधाकर ने कहा कि वनों के विकास और संरक्षण में समर्पित कर्मियों का योगदान बहुमूल्य है। इन अधिकारियों और कर्मियों को मिला सम्मान: बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। नालंदा वन प्रमंडल: डीएफओ राजकुमार एम. और एसीएफ सिम्मी प्रियनैना। नेचर सफारी: रेंजर ऋषिकेश कुमार, वनपाल रंजीत कुमार, वनरक्षी शंकर कुमार पासवान, हरदेव कुमार, कर्मेन्द्र कुमार, संजय कुमार, संजीव कुमार, मनी भूषण कुमार, मंगलेश कुमार, विवेक कुमार पासवान, पुरूषोत्तम कुमार, सत्येन्द्र कुमार, श्याम सुन्दर कुमार, पुष्परंजन कुमार और अभियंता दिनेश कुमार। राजगीर प्रक्षेत्र: वनपाल अर्जुन चौधरी, रोहित सिंह, वनरक्षी शुभम कुमार, शशिरंजन कुमार, दिपक प्रकाश, अखिलेश कुमार, गिरिराज कुमार, ब्रजेश कुमार और अरविन्द कुमार। राजगीर विशेष प्रक्षेत्र: रेंजर श्याम कुमार पाण्डेय, वनरक्षी विवेक कुमार, नन्द किशोर कुमार, ओम किशोर कुमार सिंह, अभियंता सुधीर कुमार और उद्यान पर्यवेक्षक केशव प्रसाद।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




