जन सुराज के जिलाध्यक्ष बने दिनेश कुमार

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

बिहारशरीफ में जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष के रूप में दिनेश कुमार की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों की सूची जारी की। अन्य नियुक्तियों में संजीव कुमार, मोहन पांडेय, शोभा देवी, और शशिकांत मिश्रा शामिल हैं।

जन सुराज के जिलाध्यक्ष बने दिनेश कुमार

जन सुराज के जिलाध्यक्ष बने दिनेश कुमार फोटो : जन सुराज : बिहारशरीफ में रविवार को सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों के चयन कार्यक्रम में शामिल प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जन सुराज पार्टी का जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को बनाया गया है। बिहारशरीफ में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नवनियुक्त सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि पार्टी का जिला महामंत्री संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मोहन पांडेय, महिला अध्यक्ष शोभा देवी, मुख्य प्रवक्ता शशिकांत मिश्रा, डॉ. अंजना कुमारी को नियुक्त किया गया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष को पार्टी के विस्तार के लिए 15 दिनों में जिला कमेटी की सूची क्षेत्रीय कमेटी को सौंपने को कहा है।

जिला सलाहकार समिति में चंद्रशेखर सिंह, साजिद हुसैन, सगीना पासवान, रवींद्र यादव व बच्चू प्रसाद को शामिल किया गया है। जिला पदाधिकारियों की सूची : युवा अध्यक्ष मनीष कुमार, किसान अध्यक्ष राजीव रंजन शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. विनायक लोहानी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आलोक कुमार, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश रंजन, कर्पूरी मंच अध्यक्ष अभिषेक कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष तारिक अंसारी, मुख्य प्रवक्ता शशिकांत मिश्रा व अन्य। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।