डिजिटल मिशन : आशा कार्यकर्ताओं को एम-आशा एप का दिया गया प्रशिक्षण
डिजिटल मिशन : आशा कार्यकर्ताओं को एम-आशा एप का दिया गया प्रशिक्षण डिजिटल मिशन : आशा कार्यकर्ताओं को एम-आशा एप का दिया गया प्रशिक्षण

डिजिटल मिशन : आशा कार्यकर्ताओं को एम-आशा एप का दिया गया प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य प्रणाली को अधिक सुदृढ़ व पारदर्शी बनाने की पहल पहले चरण में जिले के चार प्रखंड के कर्मी हुए प्रशिक्षण में शामिल फोटो : आशा सदर : सदर अस्पताल में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं को एम-आशा एप की जानकारी देते प्रशिक्षक संदीप कुमार। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में नई पहल की गई है। बिहार मुख्यमंत्री डिजिटल मिशन योजना के तहत सोमवार को सदर अस्पताल में अस्थावां, बेन, इस्लामपुर और चंडी प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं को एम-आशा एप के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षक संदीप कुमार और जिला डाटा सहायक उज्जवल कुमार ने बताया कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की ओर यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य प्रणाली को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने का प्रयास है। प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ताओं को एप में लॉगिन करने, रोगियों की स्वास्थ्य जानकारी दर्ज करने, टीकाकरण एवं प्रसव सेवाओं से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने आदि की जानकारी दी गई। एप की मदद से आशा कार्यकर्ता मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात देखभाल जैसी जानकारियां रियल टाइम में दर्ज कर सकेंगी। इससे अधिकारियों को समय पर सही जानकारी प्राप्त होगी, जिससे त्वरित निर्णय लेना संभव होगा। इसके अतिरिक्त डेटा का सुरक्षित प्रबंधन होने से पारदर्शिता और जवाबदेही भी निश्चित होगी। होगी समय की बचत : एप से न केवल समय की बचत होगी। बल्कि, कागजी कामकाज का झंझट भी कम होगा। अब वे मरीजों की पूरी जानकारी तुरंत दर्ज कर विभाग तक पहुंचा पाएंगी। डीसीएम साजिद हुसैन ने बताया कि एम-आशा एप के माध्यम से आशा कार्यकर्ता तुरंत और सटीक जानकारी अपडेट कर सकेंगी, जिससे कम और प्रभावी होगा। विभाग का लक्ष्य है कि जिले की सभी आशा कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से डिजिटल प्रशिक्षण दिया जाए। इसके तहत उन्हें नई तकनीकों में दक्ष बनाया जाएगा। मौके कर पिरामल के शिवेंद्र कुमार, राजश्री, माधुरी कुमारी, अर्चना, करुणा कुमारी, सुषमा सिंह, उषा कुमारी, सुल्ताना परवीन, किरण कुमारी, अनिता कुमारी, रीता कुमारी, अंजू कुमारी, उर्मिला कुमारी व अन्य मौजूद थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




