
धनतेरस की धनवर्षा में सराबोर हुआ सर्राफा बाजार
धनतेरस पर सर्राफा बाजार में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि सोने के जेबर की बिक्री में 25 फीसदी का इजाफा देखा गया। ग्राहकों में उत्साह की कोई कमी नहीं थी और बाजार में भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही।...
धनतेरस की धनवर्षा में सराबोर हुआ सर्राफा बाजार 35 फीसदी बढ़ी दर, 25 फीसद अधिक हुई सोने के जेबर की बिक्री सोने और चांदी के गहने खरीद रहे लोगों में दिखा गजब का उत्साह चांदी के सिक्के शाम होते ही बाजार से हुए ऑट ऑफ स्टॉक धनतेरस पर हुई धनवर्षा तो महंगाई का नहीं दिखा कोई असर फोटो धनतेरस01 - बिहारशरीफ के रांची रोड स्थित मुन्नालाल महेशलाल में आभूषण की खरीदारी करते लोग। धनतेरस02 - बिहारशरीफ के रांची रोड स्थित कल्याण ज्वेलर्स में आभूषण की खरीदारी करते लोग। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। धनतेरस यानी धन त्रयोदशी पर शनिवार को धनवर्षा हुई। खरीदारों के उत्साह के आगे महंगाई का असर नहीं दिखा।

हर किसी ने दिल खोलकर खरीदारी की। सोने-चांदी, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर ग्राहकों की इतनी भीड़ कि खड़े होने तक की जगह मुश्किल से मिल पा रही थी। बाइक, कार, ट्रैक्टर और झाड़ू बाजार भी गुलजार रहा। मूर्ति और लाइट बाजार में भी गजब की रौनक दिखी। दिनभर बाजारों में खरीदारी को लेकर आपाधापी व जाम की स्थिति बनती रही। कारोबारियों की मानें तो इसबार जिले में पिछले साल की तुलना में करीब 25 फीसद अधिक का कारोबार हुआ है। सर्राफा बाजार में दिखी रौनक: धनतेरस कारोबार में सबसे आगे सर्राफा बाजार रहा है। धनतेरस पर सोने व चांदी के गहने, सिक्के और मां लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीदने की सदियों से परंपरा चली आ रही है। व्यवसायियों की मानें तो इस बार जिले में पिछले साल से सभी चीजों को मिलाकर 10 से 15 फीसद अधिक का कारोबार हुआ है। आभूषण विक्रेता , अतुल रस्तोगी, भवेश आर्य, सुभाष कुमार, उमाकांत गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, रजत रस्तोगी ने बताया कि स्वर्ण बाजार ने 25 फीसद वृद्धि का अनुमान लगाया था। विक्की गुप्ता, आलोक कुमार ने बताया कि लाइटवेट व हैवीवेट गहनों की खरीदारी लोगों ने ज्यादा की। वैसे, चांदी के साथ ही ब्रांडेड हीरे के गहने को खरीदारों ने खूब पसंद किया। पीतल, कांसा, तांबा व स्टील के बर्तनों की मांग भी धनतेरस पर खूब रही। स्थायी के साथ ही शहर के चौक-चौराहों पर अनगिनत बर्तन की अस्थायी दिखानें भी खुली थीं। भीड़ी इतनी की सड़क जाम की समस्या रूक रूककर बनती रही। अन्य खरीदारों को इसका खामियाजा उठाना पड़ा। टीवी व वाशिंग मशीन की मांग अधिक : इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में लोगों की रेलमपेल भीड़ दिखी। दूरदर्शन के संचालक भोला नाथ गुप्ता व मां सुशीला इंटरप्राइजेज के संचालक सुशील कुमार उर्फ राजू बताते हैं कि इस बार बड़ी साइज की क्यूएलईडी व वाशिंग मशीन, फ्रीज, मोबाइल, वाटर प्यूरीफायर खरीदने में ग्राहकों का ज्यादा रुझान रहा। बाइक के दीवानों ने धनतेरस पर जमकर खरीदारी की। विभिन्न कंपनियों की एजेंसियों में जुटी भीड़ इसकी गवाही दे रही थी। ट्रैक्टर बाजार में भी रौनक दिखी। हर किसी ने खरीदा झाडू: धनत्रोयदशी पर झाडू खरीदने में अमीरी-गरीबी का कोई भेद नहीं दिखा। हर किसी ने झाडू की खरीद की। नारियल झाडू 60 से 80 रुपए पीस तो फूल वाला 80 से 180 रुपए पीस बिका। दुकानदारों की मानें तो झाड़ी की बिक्री दो करोड़ से अधिक हुई है। ग्राहकों की उमड़ी भीड़, लगता रहा जाम : शहर के पुलपर, महात्मा गांधी रोड, चौक बाजार, सोहसराय में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। ग्राहकों की भीड़ से बाजार की दुकान और सड़कें अटीपटी रहीं। कहीं-कहीं पर सड़क के किनारे ही बर्तन की दुकान सजा दी गयी थीं। खरीदार सड़क पर ही खड़े होकर खरीदारी में मशगूल रहे। सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमत: सोना प्रति ग्राम (24 कैरेट) 13,000 रुपया सोना प्रति ग्राम (22 कैरेट) 11,900 रुपया सोना प्रति ग्राम (18 कैरेट) 9,880 रुपया चांदी प्रति ग्राम 180 रुपया शुद्ध चांदी सिक्का (10 ग्राम ब्रांडेड) 2300 रुपया विक्टोरिया चांदी सिक्का(पुराना) 2500 रुपया बर्तन और झाड़ू बाजार : - पीतल के बर्तन - 800 से 1000 रुपए किलो पीतल की मूर्ति - 1200 से 1400 रुपए तांबा - 1400 से 1450 रुपए किलो कांसा - 1900 से 2000 रुपए किलो स्टील बर्तन - 300 से 600 रुपए किलो झाड़ू(नारियल ) - 60 से 80 पीस झाड़ू (फूल वाला) - 80 से 180 पीस

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


