देवनंदन कुशवाहा बने रालोमो के नये जिलाध्यक्ष
देवनंदन कुशवाहा उर्फ देवन मुखिया को रालोमो का नया जिलाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। यह चुनाव बुधवार को शेखपुरा में हुआ, जहां पर्यवेक्षक हिमांशु पटेल की देखरेख में एकलौता नामांकन होने पर उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 15 दिनों में जिला कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया गया है।

देवनंदन कुशवाहा बने रालोमो के नये जिलाध्यक्ष पर्यवेक्षक की मौजूदगी में निर्विरोध हुआ निर्वाचन 15 दिनों में जिला कमेटी का गठन करने का निर्देश फोटो 27 शेखपुरा 03 - रालोमो के नये जिलाध्यक्ष देवनंदन कुशवाहा को बुधवार को बधाई देते कार्यकर्ता। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। देवनंदन कुशवाहा उर्फ देवन मुखिया राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नये जिलाध्यक्ष बनाये गये हैं। बुधवार को शहर के कमासी मोहल्ले के सभागार में भारी गहमा गहमी के बीच जिलाध्यक्ष का चुनाव कराया गया। पटना से आये पर्यवेक्षक हिमांशु पटेल व जिला निर्वाची पदाधिकारी रामानंद कुशवाहा की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। पर्यवेक्षक ने बताया कि जिलाध्यक्ष के पद पर एकलौता नामांकन देवन मुखिया द्वारा किया गया।
इस आधार पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। पर्यवेक्षक ने बताया कि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर जिला कमेटी का गठन कर लेने को कहा गया है। मौके पर फजल डुमाम मल्लिक, विनोद पटेल, राजन कुशवाहा, देवेन्द्र मुखिया आदि मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


