Biharsharif News: सदर अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड तैयार

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: सदर अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए 10 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है। सभी बेडों पर मच्छरदानी और अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। दो चिकित्सकों समेत चार स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है। अस्पताल में डेंगू मरीजों की जांच और इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Biharsharif News: सदर अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड तैयार

Biharsharif News: सदर अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड तैयार सभी बेडों पर मच्छरदानी समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध दो चिकित्सक समेत चार स्वास्थ्य कर्मियों की हुई तैनाती बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए 10 बेड का स्पेशल वार्ड बनाया गया है। मरीजों की जांच की पुख्ता व्यवस्था अस्पताल में ही करायी गयी है। सभी बेडों को मच्छरदानी समेत अन्य सुविधाओं से लैस किया गया है। अस्पताल प्रबंधन इमरान ने बताया कि डेंगू वार्ड में दो चिकित्सक समेत चार कर्मियों की तैनाती की गयी है। इनके अलावा इमरजेंसी में कार्यरत चिकित्सक भी डेंगू के मरीजों का इलाज करेंगे।

डीएस डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि फिलहाल डेंगू के मरीज नहीं आ रहे है। अस्पताल में डेंगू के इलाज व दवा की पुख्ता इंतजाम कराया गया है। अनुमंडलीय अस्पताल व सामुदायिक अस्पतालों में डेंगू की मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाने को कहा गया है। ताकि, मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार)

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: सदर अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड तैयार