कोशियावां बाजार में खेल मैदान बनाने की मांग
Apr 08, 2026 06:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
एकंगरसराय के कोशियावां बाजार में खेल मैदान और धार्मिक कार्यक्रम स्थल के निर्माण की मांग की गई है। समाजसेवी शैलेन्द्र कुमार यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गैरमजरूआ जमीन के समतलीकरण की गुहार लगाई है, जिससे युवाओं को खेल का सुरक्षित मैदान और दशहरा के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी।

एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के कोशियावां बाजार में खेल मैदान और सार्वजनिक धार्मिक कार्यक्रम स्थल के निर्माण की मांग उठी है। समाजसेवी शैलेन्द्र कुमार यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गैरमजरूआ जमीन के समतलीकरण की गुहार लगाई है। पत्र के अनुसार पंचायत सरकार भवन और पैक्स गोदाम के पास गड्ढे को समतल कर दुर्गा मंदिर से संबद्ध किया जाए। इससे युवाओं को खेल का सुरक्षित मैदान मिलेगा और दशहरा में जुटने वाली भीड़ के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सकेगी।(अशोक कुमार पांडेय)
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


