शेखपुरा 01
पचना के नौ एकड़ सरकारी जमीन पर केंद्रीय विधालय खोलने की मांग जोर पकड़ीखुलेगा जिला मुख्यालय में 12 शेखपुरा 01 प्रेस वार्ता करते लोजपा आर के लोग शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिला मुख्यालय में जमीन...

पचना के नौ एकड़ सरकारी जमीन पर केंद्रीय विधालय खोलने की मांग जोर पकड़ी लोजपा आर ने कहा मंत्री और सांसद के कड़े तेबर से केंद्रीय विधालय खुलेगा जिला मुख्यालय में 12 शेखपुरा 01 प्रेस वार्ता करते लोजपा आर के लोग शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिला मुख्यालय में जमीन उपलब्ध नहीं होने का तमगा लगाकर केंद्रीय विधालय सहित अन्य शिक्षण संस्थानों को नवादा के वार्डर एरिया पर खोलने के चल रहे साजिश का खेल इस दफा समाप्त होने के करीब पहुंच गया है। लोजपा आर जिलाध्यक्ष इमाम गजाली के पचना में नौ एकड़ सरकारी जमीन खोज निकालने से केंद्रीय विधालय जिला मुख्यालय में खोले जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।
मंगलवार को बकायदा एक प्रेस कांफ्रेंस कर लोजपा आर के जिलाध्यक्ष ने नगर परिषद शेखपुरा के पचना के इस सरकारी जमीन का खाता, खसरा एवं रकवा देकर कहा कि जब जिला मुख्यालय में सरकारी जमीन पर्याप्त उपलब्ध है तो फिर नवादा के वार्डर एरिया में केंद्रीय विधालय खोला जाना गलत है। नियमानुसार केंद्रीय विधालय जिला मुखयालय में खोला जाना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 2017 में ही केंद्रीय स्कूल उकसी खोलने का पत्र भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय को लिखा था। सांसद अरुण भारती ने भी शिक्षा मंत्रालय को पत्र भेजकर केंद्रीय विधालय जिला मुख्यालय में खोलने की मांग की है। लोजपा आर के विजय पासवान और अरविंद पासवान ने कहा कि केंद्रीय विधालय पचना में खोले जाने को लेकर आरपार की लड़ाई होगी। यह लड़ाई शेखपुरा विधानसभा के लिए अस्मिता की लड़ाई हो गई है। 2 दो बाइक की भीड़त में सड़क पर गिरे युवक को टोटो ने कुचला, रेफर शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शेखोपुरसराय के मोहसिमपुर मोड़ पर दो बाइकों की भीड़त में सड़क पर गिरे युवक को टोटो ने कुचल डाला। इस हादसे में महबतपुर का पुरषोतम कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया है। इसके साथ ही बाइक पर बैठा एक अन्य युवक सुशांत कुमार भी घायल हो गया है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां पुरषोतम की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियो ंने बताया कि पहले दो बाइक की टक्कर हुई जिसमें पुरषोतम सड़क पर जा गिरा। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक टेम्पु भी यड़क पर गिरे युवक को कुचल डाला। 3 एक साथ भागी दो सहेली को पुलिस ने यूपी से किया बरामद शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता करंडे थाना पुलिस ने यूपी में छापेमारी कर घर से एक साथ भागी दो सहेली को बरामद किया है। मेडिकल जांच और कोर्ट में वयान दर्ज कराने के बाद दोनों सहेली को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि 20 जुलाई को माता - पिता के डांट फटकार से नाराज होकर दोनों सहेली घर से भाग गई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उतरप्रदेश के कासगंज जिला के सोरों थानाक्षेत्र से दोनों सहेली को बरामद किया गया है। घर से भागे जाने पर पिता के द्वारा थाना में गुमशुदगी का मुकद्मा दर्ज किया गया है। 4 पुलिस पर हमले का आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता सदर थाना पुलिस ने शहर के बुधौली में छापेमारी कर पुलिस पर हमला करने के आरोपी रामप्रसाद यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपी को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पिछले माह पुलिस ने शहर के महादेवनगर में मकान पर किये गये कब्जे को खाली कराया था। इसी में कफद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इसी मामले में आरोपी को पकड़ा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




