Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsDelhi CM Rekha Gupta Appeals for NDA Votes in Bihar Assembly

लालटेन का किरासन खत्म, एलईडी का आया जमाना : रेखा गुप्ता

संक्षेप: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बिहारशरीफ में एनडीए के प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार के नामांकन के बाद आमसभा में भाग लिया। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि अब एलईडी का जमाना है और बिहार का...

Wed, 15 Oct 2025 06:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on
लालटेन का किरासन खत्म, एलईडी का आया जमाना : रेखा गुप्ता

लालटेन का किरासन खत्म, एलईडी का आया जमाना : रेखा गुप्ता एनडीए की आमसभा में शामिल हुईं दिल्ली की मुख्यमंत्री धन्यवाद के रूप में की एनडीए को वोट देने की अपील की बिहारियों को बताया दिल्ली की धड़कन मंत्री डॉ. सुनील कुमार के नामांकन के बाद हुई जनसभा फोटो : एनडीए : बिहारशरीफ के किसान कॉलेज में बुधवार को आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करतीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री श्रवण कुमार, डॉ. सुनील कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूबे के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने बुधवार को बिहारशरीफ विधानसभा से एनडीए और भाजपा के प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया।

नामांकन के बाद सोहसराय के किसान कॉलेज में आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालटेन का किरासन अब खत्म हो गया है। उसमें उजाला नहीं है। अब एलईडी लाइट का जमाना है। जो अपना परिवार नहीं संभाल सकते, बिहार क्या संभालेंगे। बिहार में एलईडी का उजाला सिर्फ मोदी और नीतीश की जोड़ी ही ला सकती है। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, दिल्ली की सांसद कमलजीत सेहरावत, विधायक संदीप सेहरावत, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ईं. सुनील कुमार भी शामिल हुए। बिहार के दुख पर रोती है दिल्ली: नालंदा की धरती को प्रणाम करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में लाखों बिहारी रहते हैं। बिहारी दिल्ली की धड़कन हैं। बिहार के दुख पर दिल्ली रोती है। वहीं, बिहार की खुशी पर दिल्ली भी खुश होती है। यही कारण है दिल्ली सरकार बिहार के लोगों का पूरा ख्याल रख रही है। उन्होंने लोगों को दिवाली और छठ की बधाई देते हुए इस बार बिहार के लोगों को दिल्ली से छठ मनाने के लिए घर आने की जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार यमुना के घाट पर छठ का भव्य और दिव्य आयोजन करेगी। एक महीना पहले से तैयारियां चल रही हैं। अंत में उन्होंने छठ मैया से बिहार को तरक्की के रास्ते पर ले जाने की प्रार्थना की। साथ ही, महिलाओं से मोदी-नीतीश की जोड़ी को धन्यवाद के रूप में वोट देने की अपील की। 2005 के बाद चली विकास की बयार: रेखा गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में क्या था, यह छिपा हुआ नहीं है। उसके बाद से बिहार में विकास की बयार चलनी शुरू हुई। आज बिहार के विकास की खुशबू दिल्ली तक पहुंच गयी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक को पता है कि बिहार में क्या बदलाव हुआ है। यह देखना और सुनना काफी सुखद है। बिहार को विकासशील से विकसित राज्य बनाना है तो एनडीए को चुनना होगा। कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, रालोमो के जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा, हम की जिलाध्यक्ष रंजू मालाकार के अलावा शैलेन्द्र कुमार, राजू सिंह, अमरेश कुमार, संतोष भारती, धीरज पाठक के साथ हीहजारों का हुजूम मौजूद था।