
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज बिहारशरीफ में
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बुधवार को बिहारशरीफ में डॉ. सुनील कुमार के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। नामांकन के बाद किसान कॉलेज में एक विशाल जनसभा का आयोजन...
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज बिहारशरीफ में बिहारशरीफ के भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार के नामांकन कार्यक्रम में होंगे शामिल ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेन्द्र भी करेंगे शिरकत नामांकन के बाद किसान कॉलेज में होगी विशाल जनसभा फोटो : डॉ. सुनील : डॉ. सुनील कुमार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बुधवार को बिहारशरीफ आएंगे। बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र से डॉ. सुनील कुमार नामांकन पत्र भरेंगे। इस कार्यक्रम में वे शामिल होंगे। उनके अलावा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेन्द्र कुमार भी शिरकत करेंगे।
यहां के पांच बार के विधायक रहे डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि नामांकन के बाद किसान कॉलेज में विशाल जनसभा होगी। भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में बिहारशरीफ विधानसभा से एक बार फिर पार्टी ने डॉ. सुनील कुमार पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ के सम्मानित मतदाताओं ने मुझे लगातार स्नेह, प्यार और आशीर्वाद के साथ समर्थन दिया है। इसी विश्वास के बल पर मैं बार-बार यहां से चुनाव जीतता आया हूं। विपक्षी गठबंधन में सीटों को लेकर जारी खींचतान पर उन्होंने कहा बिहारशरीफ में कोई चुनौती नहीं है। मैंने पहले दिल जीता, तभी चुनाव जीता। मेरे काम की पहचान जनता खुद करती है। लगातार पांचवीं बार प्रत्याशी बनाए जाने पर डॉ. सुनील कुमार ने कहा मेरा संकल्प है कि बिहारशरीफ पूरे बिहार राज्य की सबसे उत्कृष्ट विधानसभा बने। मैं लगातार विकास काम में लगा हुआ हूं। भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। मैं इस भरोसे पर खरा उतरूंगा। यह सीट जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली एनडीए सरकार को मजबूत करूंगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




