
अनुकंपा नियुक्ति पर लगी रोक हटाने को लेकर कर्मियों ने की बैठक
अनुकंपा नियुक्ति पर लगी रोक हटाने और पुरानी पेंशन लागू करने को लेकर ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन की नालंदा इकाई ने राजगीर में बैठक की। बैठक में संघर्ष की रणनीति तय की गई और कर्मियों से बड़े संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की गई।
अनुकंपा नियुक्ति पर लगी रोक हटाने को लेकर कर्मियों ने की बैठक ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन की नालंदा इकाई ने आंदोलन की बनाई रणनीति फोटो : राजगीर कर्मी : राजगीर में शुक्रवार को बैठक में शामिल होने वाले ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन की नालंदा इकाई के प्रतिनिधि। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। अनुकंपा नियुक्ति पर लगी रोक हटाने, पुरानी पेंशन लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर को राजगीर में शुक्रवार को बैठक में ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन की नालंदा इकाई के प्रतिनिधियों ने बैठक कर आगे की रणनीति तय की। ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के आयुध फैक्ट्री नालंदा इकाई राजगीर में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक व आयुध निर्माणी नालंदा के जेसीएम लीडर सौरव कुमार ने कहा कि आठवें वेतनमान के लिए कमेटी की रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित की जाएगी।
कर्मियों से बड़े संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की। बैठक में आयुध निर्माणी कामगार यूनियन राजगीर के कार्मिक नेता महासचिव संजय कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, शेखर कुमार, संजीव कुमार, रोहन राज, दिलीप कुमार, मंतोष कुमार, संकेत सुमन, सुमन कुमार सुमन, अवनीश कुमार, राजाराम जी, श्रीनिवास कुमार, मुकुल कुमार, पंकज कुमार, नितेश कुमार, नीतीश कुमार, नवीन कुमार, रूपेश कुमार, अमित कुमार सिंह, अवनीश कुमार, रोहन राज, सतीश कुमार, गुंजन कुमार, रमेश कुमार, रविकांत वर्मा, उमेश गुप्ता, प्रशांत कुमार व अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




