समाजसेवी दीपक को मिलेगा नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड
समाजसेवी दीपक कुमार को 11 मई को नई दिल्ली में नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें राष्ट्रीय एकता, शांति और सद्भावना के क्षेत्र में 15 सालों के उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पुरस्कार मिलेगा। दीपक ने बिहार में कई सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम किए हैं।

समाजसेवी दीपक को मिलेगा नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड दिल्ली में 11 को केंद्रीय मंत्री करेंगे सम्मानित सद्भावना व एकता के क्षेत्र में 15 साल से दे रहे योगदान फोटो: दीपक : समाजसेवी दीपक कुमार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत बाजार के सद्भावनानगर के समाजसेवी व गांधीवादी विचारक दीपक कुमार को नई दिल्ली स्थित विश्व युवा केंद्र में 11 मई को नेशनल यूथ लीडरशिप अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें गत 15 सालों से राष्ट्रीय एकता, शांति और सद्भावना के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने को लेकर दिया जाएगा। प्रोजेक्ट प्वाइंट ओडिशा, ग्लोबल यूथ पीस कमेटी और विश्व युवा केंद्र के सहयोग से यह सम्मान समारोह हो रहा है।
समारोह के प्रमुख अतिथि
यह सम्मान उन्हें केंद्र सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल उरांव, भारत में श्री लंका के उच्चायुक्त महिष्णी कोलानी, प्रोजेक्ट प्वाइंट के चेयरमैन डॉ. संग्राम केसरी सामंतराय व विश्व युवा केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय शंकर सिंह द्वारा दिया जाएगा।दीपक के सामाजिक कार्य
दीपक ने बताया कि वे सामाजिक मुद्दों को लेकर पूरे बिहार में सद्भावना साइकिल यात्रा, जल जीवन हरियाली पर जागरूकता कार्यक्रम कर चुके हैं। इसके अलावा बाल अधिकार, दलित अधिकार, कन्या भ्रूण हत्या, मानवाधिकार, युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने जैसे कार्यों को अंजाम दिया है। इसके लिए उन्हें नेशनल एकता यूथ अवार्ड 2024, आचार्यकुल द्वारा सारस्वत सम्मान, प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता जावेद खान के हाथों ग्लोबल अचीवमेंट अवार्ड, जल-जीवन-हरियाल, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नालंदा के तत्कालीन डीएम योगेंद्र सिंह द्वारा 2019 में सम्मान मिल चुका है। इस उपलब्धि पर हरनौत के रवि कुमार, चंद्रउदय कुमार, प्रमोद कुमार व अन्य ने उन्हें बधाई दी है। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


