Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsDeath of Convicted Prisoner in Sheikhpura Jail Sparks Outrage Among Family and Locals
शेखपुरा जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी की बीमारी से मौत

शेखपुरा जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी की बीमारी से मौत

संक्षेप: शेखपुरा जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी विनोद चौहान की बीमारी से मौत हो गई। परिजनों ने सदर अस्पताल में हंगामा किया और जेल प्रशासन पर आरोप लगाये। विनोद चौहान नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

Mon, 3 Nov 2025 06:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

शेखपुरा जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी की बीमारी से मौत गुस्साये परिजन व ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा जेल प्रशासन पर लगाये कई आरोप, पुलिसकर्मियों से किया दुर्व्यवहार दुष्कर्म के मामले में काट रहा था आजीवन कारवास, 5 साल से था बंद फोटो 03 शेखपुरा 01 - सदर अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा जेल में बंद एक सजायाफ्ता कैदी की बीमारी से मौत हो गयी। मृत कैदी अरियरी थाना क्षेत्र के टाड़ापर गांव के 45 वर्षीय विनोद चौहान के रूप में की गयी। वह नाबालिग से रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था और पिछले पांच साल से मंडल कारा में बंद था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कैदी की मौत की सूचना पाकर सदर अस्पताल में पहुंचे परिजन और गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया। जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं गुस्साये लोगों ने पुलिसकर्मियों से के साथ बदसलूकी की। एक पत्रकार का मोाबइल भी छीन लिया गया। मृतक के पुत्र सन्यासी चौहान ने जेल प्रशासन पर पिता की मौत के लिए जिम्मेबार बताते हुए कहा कि परिजनों को किसी तरह की सूचना नहीं दी गई। सुबह में उनके घर एक एक सिपाही आया और अस्पताल चलने को कहा। अस्पताल पहुंचे तो पिता को मृत पाया। वहीं, सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे कैदी के शरीर में तेज कंपन हुआ था और वह जमीन पर गिर गया था। प्राथमिक उपचार जेल के ही अस्पताल में किया गया। स्थिति बिगड़ने पर रात में ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टर ने देखने के बाद कैदी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर एनडीए प्रत्याशी रंधीर कुमार सोनी भी सदर अस्पताल पहुंचे और पुलिस से इसकी निष्पक्ष जांच करने की मांग की। साथ ही हंगामा कर रहे लोगों शांत किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। रहता था जेल के 12 नंबर वार्ड में : मृत कैदी करीब छह साल पहले एक नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी बना था। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पिछले पांच साल से कैदी जेल में बद था और जेल के 12 नंबर वार्ड में रह रहा था। मृतक के भाई रितुराज चौहान भी रेप के मामले में जेल में बंद है। 5 बच्चों का पिता था मृतक: मृतक पांच बच्चों का पिता था। सदर अस्पताल में परिजनों का रो - रोकर हाल बेहाल था। बताया जाता है कि घटना के समय जिला प्रशासन का जेल में छापेमारी में चल रही थी। एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि जेल से जब निकले तो इसकी सूचना मिली। सूचना मिलने पर कैदी को अस्पताल भेजा गया।