Biharsharif News: 10 तक ट्रेड लाइसेंस बनाने का अल्टीमेटम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफBiharsharif News: बिहारशरीफ नगर निगम ने 10 जुलाई तक ट्रेड लाइसेंस बनाने का अल्टीमेटम दिया है। लाइसेंस नहीं बनाने वाले व्यवसायियों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। सिटी मैनेजर ने बताया कि निरीक्षण टीम 11 जुलाई से बाजार क्षेत्रों में लाइसेंस की जांच करेगी। नियमों की अनदेखी से नगर निगम को राजस्व की हानि हो रही है।

Biharsharif News: बिहारशरीफ। 10 जुलाई तक ट्रेड लाइसेंस बनाने का अल्टीमेंटम नगर निगम ने दिया है। इस अवधि तक लाइसेंस नहीं बनाने वाले व्यवसाइयों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। सिटी मैनेजर साकेश कुमार ने बताया कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान को 10 जुलाई तक ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 11 जुलाई से नगर निगम की टीम द्वारा बाजार क्षेत्रों में जांच व निरीक्षण किया जाएगा। जिन प्रतिष्ठानों के पास वैध लाइसेंस नहीं पाया जाएगा, उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सैकड़ों ऐसे दुकानदार व व्यवसायी हैं, जो बिना लाइसेंस लिये व्यापार कर रहे हैं। इससे नगर निगम को राजस्व की क्षति हो रही है।
साथ ही, नियमों की अनदेखी भी की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Bankipur Election Result LIVE, Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


