Biharsharif News: चावल जमा करने की समय सीमा समाप्त, देर रात होता रहा जमा
Biharsharif News: धान क्रय के बाद चावल जमा करने की समय सीमा 31 जुलाई को समाप्त हो गई। देर रात तक चावल जमा करने का प्रयास जारी रहा, लेकिन कई पैक्स डिफॉल्टर हो सकते हैं। 90 हजार 483 टन चावल राज्य को लौटाना था, लेकिन केवल 88 हजार 360 टन ही जमा हुआ। पैक्सों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Biharsharif News: चावल जमा करने की समय सीमा समाप्त, देर रात होता रहा जमा कई पैक्स हो सकते हैं डिफॉल्टर, होगी कानूनी कार्रवाई फोटो : चावल : पैक्स गोदाम। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। धान क्रय के बाद चावल जमा किये जाने की मियाद 31 जुलाई की देर रात समाप्त हो गयी। डिफॉल्टर होने से बचने के लिए पैक्स-व्यापार मंडलों द्वारा चावल जमा किये जाने के लिए देर रात तक होड़ मची रही। देर रात तक चावल जमा करने का सिलसिल चलने के बाद कई पैक्सों के डिफॉल्टर होने की संभावना है। एक लाख 32 हजार 967 टन धान क्रय के एवज में 30 जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार 90 हजार 483 टन चावल राज्य खाद्य निगम को लौटाना है।
इसके एवज में 97.65 फीसदी यानि 88 हजार 360 टन चावल ही जमा हो पाया है। यानि दो हजार 122 टन शेष चावल जमा होना है। डीएसओ धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि धान क्रय के अनुसार शत फीसदी चावल जमा कराने का आदेश बीसीओ को दिया गया है। धान क्रय के एवज में शत फीसदी चावल जमा नहीं करने वाले पैक्सों को डिफॉल्टर घोषित कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। (बिहारशरीफ से रमेश कुमार)


