बेटियों की रफ्तार : साइकिल रेस में पायल व सृष्टि ने मारी बाजी

बेटियों की रफ्तार : साइकिल रेस में पायल व सृष्टि ने मारी बाजी

संक्षेप:

कल्याणबिगहा में आयोजित साइकिल रेस में 50 बेटियों ने भाग लिया। अंडर 14 वर्ग में पायल शांति कुमारी और अंडर 18 वर्ग में सृष्टि कुमारी ने गोल्ड मेडल जीते। पायल ने 8 मिनट 11 सेकंड और सृष्टि ने 7 मिनट 30 सेकंड में रेस पूरी की। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं को खेलों में बढ़ावा देना है।

Nov 16, 2025 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

बेटियों की रफ्तार : साइकिल रेस में पायल व सृष्टि ने मारी बाजी नारी शक्ति की सड़क पर दिखी रफ्तार 5 किलोमीटर रेस में अंडर 14 और 18 में 50 बेटियों ने दिखाया दम कल्याणबिगहा में हुई अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइकिलिंग लीग प्रतियोगिता फोटो : कल्याणबिगहा रेस : हरनौत प्रखंड के कल्याणबिगहा में रविवार को साइकिल रेस की विजेता बालिकाओं के साथ बिहार राज्य साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ. कौशल किशोर सिंह व आयोजक टीम। हरनौत, निज संवाददाता। साइकिल रेस में अंडर 14 वर्ग में पायल शांति कुमारी ने तो अंडर-18 वर्ग में सृष्टि कुमारी ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में पायल ने अपनी असाधारण गति का प्रदर्शन करते हुए मात्र आठ मिनट 11 सेकंड में रेस पूरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद रागिनी कुमारी ने आठ मिनट 39 सेकंड में अपनी रेस पूरी कर सिल्वर पर तो सुहानी कुमारी ने नौ मिनट 7 सेकंड में दौड़ पूरी कर ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया। सीनियर वर्ग में मुकाबला इससे बेहद कड़ा रहा। सृष्टि कुमारी ने सबसे तेज सात मिनट 30 सेकंड में रेस पूरा कर गोल्ड अपने नाम किया। जबकि, प्रीति कुमारी वन ने आठ मिनट 46 सेकंड के साथ रजत पदक तो प्रीति कुमारी-टू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ मिनट 49 सेकंड में कांस्य पदक प्राप्त किया। वे महज चार सेकंड से रजत पदक से चूक गयीं। इन अव्वल खिलाड़ियों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। हरनौत प्रखंड के कल्याणबिगहा में रविवार को साइकिल रेस हुई। इसमें नारी शक्ति की रफ्तार सड़क पर दिखी। पांच किलोमीटर साइकल रेस में अंडर 14 और अंडर 18 में 50 बेटियों ने अपना दम दिखाया। कल्याणबिगहा में हुई अस्मिता खेलो इंडिया महिला रोड साइकिलिंग सिटी लीग प्रतियोगिता के उद्घाटन मौके पर बिहार राज्य साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ. कौशल किशोर सिंह ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से स्थानीय लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इससे अन्य लोग भी प्रेरित होते हैं। नालंदा जिला साइकिलिंग एसोसिएशन द्वारा कल्याण बिगहा में इसका आयोजन कराया गया था। इस लीग का मुख्य उद्देश्य साइकिलिंग को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देना और ग्रामीण बालिकाओं को खेल की मुख्यधारा से जोड़कर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है। मौके पर जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, सचिव प्रमोद कुमार, थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी, अवधेश सिंह, सुरेश सिंह, रवि कुमार, आस्था कुमारी, सार्थक कुमार व अन्य मौजूद थे।