Biharsharif News: साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट से रहें सावधान

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: शेखपुरा में दारोगा कुमारी शुभम सिन्हा ने छात्राओं को साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अनजान कॉल और संदिग्ध लिंक से बचने के तरीकों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने डिजिटल अरेस्ट जैसे नए खतरे के बारे में जानकारी दी और छेड़खानी की घटनाओं के लिए पुलिस दीदी से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

Biharsharif News: साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट से रहें सावधान

Biharsharif News: साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट से रहें सावधान महिला दारोगा ने छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर शहर के कोचिंग संस्थानों में चलाया जागरूकता अभियान फोटो 27 शेखपुरा 02 - शहर के एक कोचिंग संस्था में सोमवार को छात्राओं को सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक करतीं दारोगा कुमारी शुभम सिन्हा। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।

छात्राओं को जागरूक करना

शहर के गिरिहिंडा कच्ची रोड स्थित आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों में छात्राओं को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश पर अभया ब्रिगेड में शामिल दारोगा कुमारी शुभम सिन्हा ने छात्राओं से संवाद किया और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

साइबर अपराधों से सुरक्षा

अभियान के दौरान दारोगा ने छात्राओं को वर्तमान में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए। उन्होंने छात्राओं को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या मैसेज से पूरी तरह दूर रहें। साथ ही उन्होंने डिजिटल अरेस्ट जैसे नए और खतरनाक साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इससे बचाव के गुर सिखाए।

छेड़खानी और मानव तस्करी से सतर्क रहना

छेड़खानी हो तो तुरंत दें पुलिस दीदी को सूचना: छात्राओं को अभया ब्रिगेड और पुलिस दीदी पहल के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। दारोगा ने छात्राओं को मानव तस्करी और छेड़खानी जैसी घटनाओं से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि यदि रास्ते में या संस्थान के आसपास किसी तरह की छेड़खानी होती है, तो वे डरें या घबराएं नहीं, बल्कि अविलंब इसकी सूचना अभया ब्रिगेड या पुलिस दीदी को दें। मनचलों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

FAQs

दारोगा ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के लिए क्या सलाह दी?
दारोगा ने छात्राओं को सलाह दी कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या मैसेज से पूरी तरह दूर रहें।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBiharsharif News: साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट से रहें सावधान