उत्सुकता ही आविष्कार की जननी : प्रो. रमेश
उत्सुकता ही आविष्कार की जननी : प्रो. रमेशउत्सुकता ही आविष्कार की जननी : प्रो. रमेशउत्सुकता ही आविष्कार की जननी : प्रो. रमेशउत्सुकता ही आविष्कार की जननी : प्रो. रमेशउत्सुकता ही आविष्कार की जननी :...

उत्सुकता ही आविष्कार की जननी : प्रो. रमेश
गणित व विज्ञान ओलंपियाड में 160 बच्चे हुए शामिल
प्रखंडों से छठी सें आठवीं के आठ-आठ बच्चों ने दिखाया हुनर
फोटो :
डीईओ ओलंपियाड : बिहारशरीफ जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय सभागार में शुक्रवार को गणित व विज्ञान ओलंपियाड में शामिल बच्चे।
बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता।
बिहारशरीफ जिला शिक्षा कार्यालय सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत गणित और विज्ञान ओलंपियाड हुआ। संभाग प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इसमें सभी प्रखंडों के छठी से आठवीं तक के आठ-आठ बच्चे शामिल हुए। खड़गपुर से आईआईटीयन नालंदा सरल सर्विस के निदेशक सुबोध कुमार व नालंदा कॉलेज के भौतिक विभाग के एचओडी प्रो. रमेश कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के तौर बच्चों को प्रेरित किया। एंकरिंग अविनाश गिरी ने की।
प्रो. रमेश कुमार सिन्हा ने कहा कि ज्ञानेन्द्रियों की पहचान करने वाली वस्तुओं की जानकारी भौतिकी में ही सिखते हैं। गणित काल्पनिक है, बावजूद वास्तविक जीवन के लिए आवश्यक है। उत्सुकता ही आविष्कार की जननी है। मौके पर नालंदा मैथेमैटिकल सोसाइटी की जिला संयोजक सुनीता कुमारी, समग्र शिक्षा के एपीओ संजय कुमार, प्रशिक्षक राजीव कुमार सुमन, राजेश कुमार व अन्य मौजूद थे। संभाग प्रभारी ने बताया कि 12 नवम्बर को नौवीं से 12वीं के बच्चे कार्यक्रम में शामिल होंगें।
