नए सत्र के छात्रों का फूलों से हुआ स्वागत
बिहारशरीफ सुंदर गढ़ स्कूल में नए सत्र के छात्रों का फूलों से स्वागत किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुति दी और टॉपर्स को सम्मानित किया गया। निदेशक ने छात्रों को अनुशासन और मेहनत का महत्व बताया। विद्यालय के अध्यक्ष ने बच्चों को शिक्षा और संस्कार से अपने जीवन को संवारने का संदेश दिया।

नए सत्र के छात्रों का फूलों से हुआ स्वागत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों गूंजा सभागार स्कूल में स्वागत समारोह में टॉपर्स को किया गया सम्मानित संस्कार, अनुशासन और सीख के संदेश के साथ शुरू हुआ शैक्षणिक सत्र फोटो : डांस केके 11 : बिहारशरीफ सुंदर गढ़ स्कूल में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते नन्हे कलाकार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। स्कूल में मंगलवार को नए सत्र के छात्रों का फूलों से स्वागत हुआ। इसमें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया।स्कूल में स्वागत समारोह में टॉपर्स को सम्मानित किया गया। छात्रों को संस्कार, अनुशासन और सीख का संदेश दिया गया।
इसके साथ ही नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। बिहारशरीफ सुंदर गढ़ साथी ब्रिलियंट कान्वेंट सभागार में छोटे-छोटे बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। निदेशक डॉ. धनंजय कुमार ने कहा कि छात्र जीवन में सीखी गई बातें और अपनाई गई आदतें ही भविष्य की दिशा तय करती हैं। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. शशी भूषण कुमार ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में बच्चों को ‘मिट्टी’ की उपमा देते हुए कहा कि जैसे कुम्हार मिट्टी को आकार देकर सुंदर मूर्ति बनाता है, वैसे ही विद्यार्थी अपने जीवन को शिक्षा और संस्कार से संवार सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नए सत्र में यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे अपने वर्ग, शिक्षकों और माता-पिता के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे तथा उनके मार्गदर्शन पर चलकर एक आदर्श छात्र, जिम्मेदार नागरिक और अच्छा इंसान बनेंगे। उन्होंने विद्यालय के टैगलाइन “इंटर टू लर्न एंड एग्जिस्ट टू सर्व” को जीवन में उतारने की भी अपील की। प्राचार्य डॉ. पुष्प लता विद्यार्थी ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर मेहनत व अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक संजय सिंह, रंजय सिंह, किशोर पांडेय, विजय कुमार, पवन कुमार, नाजिम राजा, नाजिया खान, चंपा, मिलन, सीमा कुमारी, सोनम, नंदिनी व अन्य मौजूद थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


