मलमास मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समा

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

राजगीर में मलमास मेले के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कला एवं संस्कृति विभाग ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे महीने चलेगा, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय संस्कृति, लोकगीत और लोक नृत्य को जीवित रखना है। सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मलमास मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समा

राजगीर, निज प्रतिनिधि। मलमास मेला के पहले दिन संध्या में कला एंव सांस्कृतिक विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। कला एवं संस्कृति विभाग पदाधकिारी शालीनी प्रकाश ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे माह में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर कलाकारों की प्रतिभा को निखारना है जो क्षेत्रीय संस्कृति एवं लोकगीत एवं लोक नृत्य धीरे-धीरे हमारे क्षेत्र से समाप्ति होते जा रही है उसे जीवंत रखना है। छपरा, नालंदा, पटना जिला के कलाकारों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।