क्रॉप कटिंग के लिए चिह्नित प्लॉट की दें जानकारी
क्रॉप कटिंग के लिए चिह्नित प्लॉट की दें जानकारी क्रॉप कटिंग के लिए चिह्नित प्लॉट की दें जानकारी

क्रॉप कटिंग के लिए चिह्नित प्लॉट की दें जानकारी बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी नवल किशोर रजक ने फसल उत्पादन से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे देश में गरमा, भदई, अगहनी व रबी फसलों का उत्पादन होता है। भदई फसल एक जुलाई से 15 सितंबर, अगहनी 16 सितंबर से 15 नवंबर तक रबी फसल एक दिसम्बर से 31 मार्च और गरमा फसल एक अप्रैल से 30 जून तक समय रहती है। इस दौरान उन्होंने फसल की क्रॉप कटिंग पर चर्चा की। किसान सलाहकारों को क्रॉप कटिंग के लिए चिह्नित प्लॉट की जानकारी अंचल कार्यालय को देने को कहा। क्रॉप कटिंग बीडीओ, सीओ व राजस्व कर्मचारी की मौजूदगी में होगी। मौके पर बीडीओ श्याम किशोर शर्मा, सीओ रामायण कुमार, सीआई रामानंद कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार व अन्य मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


