Biharsharif News: चेवाड़ा पशु अस्पताल में दवा की किल्लत, मायूस हो लौट रहे पशुपालक
Biharsharif News: चेवाड़ा के पशु अस्पताल में दवा की कमी और नियमित चिकित्सकों की अनुपस्थिति से पशुपालक परेशान हैं। मवेशियों की बीमारियों का सही इलाज नहीं हो रहा है, जिससे कई पशुपालक झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाने को मजबूर हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी ने लापरवाही की जांच की बात कही है।

Biharsharif News: चेवाड़ा पशु अस्पताल में दवा की किल्लत, मायूस हो लौट रहे पशुपालक पालकों का आरोप, डॉक्टर मिलते हैं न दवा, एंबुलेंस सेवा भी ठप चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड में पशुपालकों की सहूलियत के लिए करोड़ों की लागत से बना पशु अस्पताल इन दिनों सिर्फ कागजों पर चल रहा है। यहां न तो नियमित चिकित्सक आते हैं और न ही मामूली बीमारियों की दवा मिलती है। इलाज के अभाव में मवेशियों की जान जा रही है, जिससे पशुपालकों में आक्रोश है। भुसड़ी गांव के साजन कुमार ने बताया कि उनका पशु 10 दिनों से बीमार है। लेकिन, अस्पताल में दवा नहीं है।
मनोज और सुनील समेत का आरोप है कि डॉक्टर नदारद रहते हैं और एंबुलेंस सेवा का भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। मजबूरी में किसान झोलाछाप डॉक्टरों से महंगा इलाज करा रहे हैं। इस बाबत पशु चिकित्सा पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि वे 15 दिनों से अन्यत्र ड्यूटी पर हैं। उन्होंने अस्पताल में दवा उपलब्ध होने का दावा करते हुए लापरवाही की जांच की बात कही है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)


