Biharsharif News: छात्राओं ने खुद से बनायी आर्कषक राखियां
Biharsharif News: बिहारशरीफ के इडुजेन वर्ल्ड स्कूल में छात्राओं ने राखी मेकिंग व ग्रिटिंक्स कार्डस प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. स्वाति ने कहा कि इससे रचनात्मकता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है। पावापुरी पब्लिक स्कूल में सहपाठियों को राखी बांधी गई और केरला पब्लिक स्कूल में पेड़ों को राखी बांधकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

Biharsharif News: छात्राओं ने खुद से बनायी आर्कषक राखियां फोटो : इडुजेन स्कूल : बिहारशरीफ में इडुजेन वर्ल्ड स्कूल में खूद से तैयार की गयी राखियां दिखातीं बच्चियां व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। इडुजेन वर्ल्ड में छात्राओं के बीच राखी मेंकिंग व ग्रिटिंक्स कार्डस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. स्वाति ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता, राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है। छात्राओं ने रंग-बिरंगे धागा, मोतियों, रीवन व अन्य सामग्री से आर्कषक राखिया बनाकर रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। निदेशक रंजन ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन का प्रेम व स्नेह का पर्व है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गयी राखियां का जायजा लिया।
पावापुरी पब्लिक स्कूल में राखी का पर्व
सहपाठी के कलाई पर बांधी राखीं : पावापुरी पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। विद्यालय की प्राचार्या स्वर्ण किरण सिन्हा व निदेशक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।
केरला पब्लिक स्कूल में प्रकृति संरक्षण
पेड़ो में राखी बांध दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश : केरला पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने पेड़ों को बांधी प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्या बिन्दु पी कुरियाकोस ने छात्राओं ने पेड़ों को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जीवनभर प्रकृति की सुरक्षा करने का वचन दिया। मौके पर कृष्णा राज,सलोनी कुमारी, साक्षी कुमारी, आफरीन फातिमा, रिया कुमारी, सारा नेहाल, फरिशा परवीन, सियाली शुभांकन, सोनाली कुमारी, पूर्वी कुमारी श्रेया कुमारी, श्रेया वर्मा, अनामिका शर्मा, राध्या कुमारी, नंदनी भारती चांदनी कुमारी रितिका रंजन काजल कुमारी प्रीति कुमारी व अन्य मौजूद थे।
राजकीय बुनियादी विद्यालय सेवदह में आयोजन
हरनौत प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय सेवदह में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने मिलकर वृक्षों को रक्षासूत्र बांधा और उनकी जीवनभर रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया। प्राचार्य देवेंद्र नाथ पांडेय ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। मौके पर रश्मि प्रियंका, स्नेहलता कुमारी, रश्मि कुमारी, नवीन कुमार सोनी व अन्य मौजूद थे।

