सख्ती : मछली मंडी से कुशवाहा धर्मशाला तक हटाया गया अतिक्रमण
बिहारशरीफ में अतिक्रमण को समाप्त करने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान मछली मंडी से कुशवाहा धर्मशाला तक आनंद पथ पर अतिक्रमण हटाने के साथ शुरू हुआ। नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी है, ताकि शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाया जा सके।

सख्ती : मछली मंडी से कुशवाहा धर्मशाला तक हटाया गया अतिक्रमण विशेष टीम चला रही अभियान, अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा जुर्माना निगम प्रशासन ने दी चेतावनी, कहा-शहर को किया जाएगा अतिक्रमणमुक्त फोटो : आनंद पथ अतिक्रमण : बिहारशरीफ का आनंद पथ। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत मछली मंडी से कुशवाहा धर्मशाला तक आनंद पथ पर हुए अतिक्रमण को हटाकर हो चुकी हे। इसके लिए निगम स्तर पर विशेष टीम गठित की गयी है। इस दौरान बार बार अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए अवैध कब्जा व निर्माण को हटा लेने को कहा है।
उन्होंने कहा कि शहर को हर हाल में अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा। नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक ने गुरुवार को बताया कि अतिक्रमण से आम लोगों को काफी परेशानी होती है। साथ ही स्वच्छता मिशन पर भी ब्रेक लगता है। अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमण, मकान या भवन की पहुंची, गली में सीढ़ी या अन्य निर्माण, स्ट्रीट लाइट के आगे सड़क पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण, नाला एवं सड़क पर सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। ताकि, बिहारशरीफ शहर स्वच्छ व सुंदर बन सके। इससे नगरीय सुविधाओं को भी मुहैया कराने में आसानी होगी। उन्होंने शहरवासियों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


