शराब निर्माण व बिक्री मामले में जिले के 72 गांव अब भी संवेदनशील

Feb 16, 2026 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

बिहार में शराबबंदी के बावजूद, 72 गांवों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है जहां परंपरागत रूप से शराब का निर्माण और बिक्री जारी है। उत्पाद विभाग ने सघन छापेमारी के लिए 6 टीमों का गठन किया है। होली के मौसम में शराब उत्पादन की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

शराब निर्माण व बिक्री मामले में जिले के 72 गांव अब भी संवेदनशील

हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : शराब निर्माण व बिक्री मामले में जिले के 72 गांव अब भी संवेदनशील होली में बढ़ जाती है शराब उत्पादन की सक्रियता और अवैध व्यापार उत्पाद विभाग ने जारी किया आदेश, संवेदनशील गांवों पर है नजर 6 टीमों का किया गया गठन, सघन छापेमारी अभियान चला अवैध कारोबारियों पर होगी कार्रवाई बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि/रमेश कुमार। सूबे में कई साल से शराबबंदी है। इसके बाद भी जिले के कई गांवों के टोलों में परंपरागत तरीके से शराब का निर्माण व बिक्री हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्पाद विभाग ने 72 गांवों को संवेदनशील चिह्नित किया है।

जबकि, वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है। होली का मौसम आने वाला है। ऐसे में परंपरागत तरीके से शराब उत्पादन जोर पकड़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए उत्पाद विभाग ने वृहत रणनीति बनायी है। कुछ गांव ऐसे भी चिह्नित किये गये हैं, जहां कई बार छापेमारी के बाद शराब का उत्पादन का कारोबार जारी है। ऐसे गांवों के सैकड़ों लोग जेल भी जा चुके हैं। इसके बाद भी परंपरागत शराब उत्पादन व कारोबार से नाता नहीं तोड़ रहे हैं। हालांकि, उत्पाद विभाग की मानें तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की रूपरेखा बनायी गयी है। उनपर नजर रखी जा रही है। उत्पाद विभाग व पुलिस-प्रशासन संयुक्त रूप से अलर्ट है। संवेदनशील गांवों पर भी नजर है। उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि सघन छापेमारी के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। होटल, रेस्तरां, ढाबा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर भी चौकस नजर है। शराब के धंधे में जेल जाने के बाद छ़ुटने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। चिह्नित बिहारशरीफ अनुमंडल क्षेत्र के गांव: तुंगी, विजवनपर, चकदीलावर, तकियापर, बेलदरिया, सिपाह, चकरसलपुर, राणाबिगहा, गुलनीपर, खिड़किया, कल्याणपुर, भटबिगहा, अलीनगर, बड़ी पहाड़ी, छोटी पहाड़ी, खासगंज, लोहगानी, बबुरबन्ना, नीरपुर, बेलदरिया, परिऔना, करियावां, चरूईपर, मेयार, मलबिगहा, पथरौरा, डोईया, डीहा, बड़ी मुढ़ारी, नीमचंदबाग, ओंदा, छोटी मलावां, कतरूबिगहा, पेंदी, मलावां, अहियापुर, बिंद, नौरंगा,भेंडा, बेलछी। राजगीर अनुमंडल क्षेत्र के गांव: मितवा, सिलाव, नानंद, श्रीनगर, अमीरगंज, बड़गांव, भागवतनगर, विस्थापित, पंडितपुर, पिलखी, साईडपर, मलाईबिगहा, आजादनगर, पावापुरी, इसुआ, दुर्गापुर, पोखरपुर, दरवेश्पुरा, कोलावां बांद, पावापुरी मुसहरी, इसुआ, मुस्तफापुर, गिरयक निचली बाजार, मायापुर, कतरूबिगहा। हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के गांव: ढिबरापर, अतवलचक, मलावां, गुलनीपर, दरियापुर, तकियापर, लालगंज, भगवानपुर, रानीपुर, गोमहर, एकंगडीह, जमईपर, निश्चलगंज, अहियाचक, मायापुर, इचहोस, खटोलन बिगहा, बैरा, मिर्जापुर।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।