भष्टाचार के मुद्दे पर हिलसा नगर परिषद दोफाड़
पेज चार लीड : भष्टाचार के मुद्दे पर हिलसा नगर परिषद दोफाड़ भष्टाचार के मुद्दे पर हिलसा नगर परिषद दोफाड़ भष्टाचार के मुद्दे पर हिलसा नगर परिषद दोफाड़

भष्टाचार के मुद्दे पर हिलसा नगर परिषद दोफाड़ उप मुख्य पार्षद के नेतृत्व में पार्षदों ने कार्यालय में जड़ा ताला मुख्य पार्षद व ईओ पर लगाया मनमानी का आरोप, किया जोरदार प्रदर्शन फोटो : हिलसा01-हिलसा नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार को ताला लगाकर प्रदर्शन करते पार्षद। हिलसा, निज प्रतिनिधि। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नगर परिषद दोफाड़ होता दिख रहा है। उप मुख्य पार्षद दुर्गा कुमारी के नेतृत्व में पार्षदों के एक दल ने गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में ताला लगा दिया। कार्यालय के सामने बैठक धरना-प्रदर्शन किया। मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में उप मुख्य पार्षद के साथ पार्षद पम्मी देवी, रीना देवी, वीणा देवी, सिन्धु कुमारी, उर्मिला देवी, बिंदा कुमारी, रंजू देवी, कुमारी कंचन सिन्हा, कल्पना देवी, शैलेन्द्र कुमार, विजय कुमार विजेता, नौशाद आलम, सकलदीप चौधरी, शमशेर आलम, तबस्सुम प्रवीण, सुमित कुमार उर्फ टीपू आदि शामिल थे।
मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने आरोपों को निराधार बताया है। प्रदर्शन के कारण नगर परिषद का कामकाज ठप हो गया। विभिन्न कामों के लिए पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा था। एसडीओ के निर्देश पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज ने पार्षदों को समाधान का भरोसा दिलाया। पार्षद अपनी मांगों पर अड़े हैं। उप मुख्य पार्षद ने लगाये गंभीर आरोप : उप मुख्य पार्षद ने आरोप लगाया कि मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी की मिलीभगत से शहर का विकास नहीं हो रहा है। पदाधिकारी, नगर विकास विभाग के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। सामान्य बोर्ड की बैठक में तेल्हाड़ा में प्रस्तावित कंपोस्ट पिट निर्माण की निविदा की जांच कराने का निर्णय लिया गया था। इस प्रस्ताव को प्रोसीडिंग रजिस्टर में दर्ज तक नहीं किया गया। हर वार्ड में 200 कंबल बांटने पर सहमति बनी थी। ठंड खत्म होने के बाद भी वितरण नहीं हुआ। लिखित या मौखिक रूप से मांगी गयी कोई सूचना उपलब्ध नहीं करायी जाती है। एक मार्च 2025 से अब तक कराए गए विभागीय कार्यों का प्राक्कलन, एमवी बुक की सत्यापित छायाप्रति, तिरंगा लाइट का प्राक्कलन, रैन बसेरा में हुए खर्च, नल-जल लीकेज मरम्मत तथा नल की उड़ाही से संबंधित विवरण जैसी जानकारियां नहीं दी जा रही हैं। सभी 26 वार्डों में विकास कार्य प्रभावित हैं। जांच के लिए तैयार : मुख्य पार्षद मुख्य पार्षद का कहना है कि आरोप गलत है। वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से पूरी पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है। सभी योजनाएं बोर्ड की बैठक में स्वीकृत होती है और संबंधित अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध हैं। कुछ लोग निजी स्वार्थ से जनता को भ्रमित कर रहे हैं। किसी के पास ठोस प्रमाण हैं तो प्रस्तुत करे। वे हर तरह के सहयोग के लिए तैयार हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


